फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Women will get hope from resolution letter, sweetness will come from free cylinders

संकल्प पत्र से महिलाओं को आस, फ्री सिलिंडर से आएगी गुझियों में मिठास

Sun, 13 Mar 2022 11:35 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 13 Mar 2022 11:35 PM IST
विज्ञापन
Women will get hope from resolution letter, sweetness will come from free cylinders
gas cylender
जिले में साढ़े चार लाख के करीब उज्ज्वला योजना के लाभार्थी
विज्ञापन

अधिकारियों को शासन से निर्देश मिलने का इंतजार
लखीमपुर खीरी। भाजपा की प्रचंड जीत के बाद अब जिले की उज्ज्वला योजना लाभार्थियों को उस दिन का इंतजार है, जब होली पर सरकार उन्हें मुफ्त में भरा सिलिंडर देगी। भाजपा हर बड़े नेता ने जनसभाओं में होली, दीपावली पर मुफ्त सिलिंडर देने का एलान किया था, जिससे महिला लाभार्थियों में इसको लेकर काफी खुशी है और वह सरकार से त्योहार से पहले सिलिंडर मिलने की उम्मीद लगाए बैठी हैं कि महंगाई के दौर में मुफ्त सिलिंडर की कीमत में अन्य खरीददारी हो जाएगी।
मोदी सरकार ने साल 2016 में गरीब परिवारों को नि:शुल्क उज्ज्वला गैस कनेक्शन देने की शुरुआत की। इसके तहत जिनके पास सिलेंडर भरवाने और चूल्हा खरीदने के लिए रुपये नहीं थे। सरकार ने उन्हें नि:शुल्क इसकी सुविधा उपलब्ध कराई, जिसके तहत जिले भर में करीब 4.50 लाख परिवारों को फ्री में गैस कनेक्शन मुहैया कराए। विधानसभा चुनाव से पहले योगी सरकार के संकल्प घोषणा पत्र में होली एवं दीपावली पर उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को मुफ्त गैस सिलेंडर देने का एलान किया गया। हालांकि चुनाव के परिणाम आ चुके हैं और सूबे में फिर से योगी सरकार बनने जा रही है। ऐसे में लाभार्थी महिलाएं होली पहले सिलेंडर मिलने की आस लगाए हैं।
विज्ञापन

महिलाओं का कहना है कि सिलिंडर भरवाने के लिए एक हजार रुपये चाहिए। यदि सरकार अपने वादे के अनुरूप फ्री में सिलिंडर देती है, तो इससे काफी राहत मिलेगी, क्योंकि एक हजार रुपये नहीं होते। सिलिंडर मिल जाने से इन रुपयों से गुझियों की मिठास बढ़ जाएगी। बताते हैं कि संकल्प पत्र को संज्ञान में लेकर गैस एजेंसियों ने अंदरखाने इसकी तैयारी भी शुरू कर दी है। इन्हें बस शासन से निर्देश मिलने का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिलिंडर भरवाने में एक हजार रुपये लगते हैं। यदि त्योहार पर सरकार इसे नि:शुल्क उपलब्ध करवाती है तो इससे काफी राहत मिलेगी। इसे भरवाने की चिंता ही कम हो जाएगी।
- दिव्या श्रीवास्तव, छाउछ

त्योहार बेहद करीब है। मगर, महंगाई भी चरम पर हैं। ऐसे में यदि सरकार फ्री सिलिंडर दे देती है, तो साल भर का त्योहार मनाने में काफी सहूलियत मिलेगी। सिलिंडर भराने की भी चिंता नहीं रहेगी।
- साधना जायसवाल, संसारपुर

त्योहार पर फ्री सिलिंडर मिलने से काफी राहत मिलेगी, क्योंकि इसे भरवाने के लिए एक हजार रुपये चाहिए। यदि सरकार इसे फ्री में उपलब्ध करवा देती है तो त्योहार मानने में राहत मिलेगी।
- आरती सिंह, सिसैया कला

त्योहार के दौरान तमाम खर्चों के बीच यदि सिलिंडर भरवाना पड़ जाय तो काफी कुछ सोचना पड़ जाता था, लेकिन फ्री में मिलने से अब इसके लिए चिंता नहीं करने पड़ेगी।
- मांडवी शाक्य, सिंगाही

महंगाई के कारण घर का खर्च चलाना ही मुश्किल है। ऐसे में त्योहार को लेकर जेब पर अतिरिक्त बोझ बढ़ जाता है। सिलिंडर फ्री मिलने से काफी राहत मिलेगी। एक हजार रुपये बचेंगे।
- शीनू देवी, मितौली

सरकार ने गरीबों को ध्यान में रखकर मुफ्त सिलिंडर देने की घोषणा की थी। अब इस पर अमल करते हुए देना भी चाहिए। सरकार का यह कदम गुझियों की मिठास बढ़ाने में सहायक होगा।
- मंजू देवी, केहुआ

अब सिलिंडर काफी महंगा है। ऐसे में त्योहार से पहले यदि यह फ्री में मिलता है तो घर के खर्चों में कुछ कमी आएगी। एक हजार रुपये का सिलेंडर भरवाने में भी का काफी कुछ सोचना पड़ता है।

- आरती सिंह, पलिया

जिले में करीब 4.50 लाख उज्ज्वला योजना गैस कनेक्शन धारक हैं। शासन स्तर से अभी किसी प्रकार के निर्देश नहीं मिले हैं। मगर, सरकार के संकल्प पत्र में मुफ्त सिलिंडर देना शामिल था। शासन से निर्देश मिलते ही उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को सिलिंडर वितरित करवा दिए जाएंगे।
- वीपी सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed