फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Women tried to commit suicide in protest against the order of SDM court

Lakhimpur Kheri News: एसडीएम कोर्ट के आदेश के विरोध में महिलाओं ने की आत्मदाह की कोशिश

Wed, 09 Jul 2025 10:47 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jul 2025 10:47 PM IST
विज्ञापन
Women tried to commit suicide in protest against the order of SDM court
तहसील परिसर में कोर्ट के आदेश के खिलाफ आत्मदाह करने आई महिलाओं से डीजल की पिपिया छीनती पुलिस। स
मितौली। सेनपुर गांव की रहने वाली पांच महिलाओं ने बुधवार को एसडीएम कोर्ट के आदेश के खिलाफ तहसील में आत्मदाह का प्रयास किया। इससे तहसील में अफरातफरी मच गई। एसडीएम, सीओ तथा पुलिस ने महिलाओं से डीजल भरी पिपिया व माचिस छीन कर मामले को शांत कराया।
विज्ञापन

बुधवार को तहसील मितौली में एसडीएम कोर्ट के सामने सेनपुर गांव की रहने वाली संगीता, सुनीता देवी, शांति देवी, ज्ञानवती और सुशीला दो पिपिया डीजल व माचिस लेकर बैठ गईं। उनका कहना था कि उनकी जमीन कस्ता ममरी मार्ग पर सेनपुर के पास है। इसमें करीब 13 खाते हैं। इसमें चार खातेदार को सड़क की तरफ जमीन दे दी गई है, जबकि सभी खातेदारों को सड़क की साइड में जमीन मिलनी चाहिए।
विज्ञापन

अब उस जमीन पर धारा 80 घोषित कर दी गई, जो गलत है। एसडीएम रेनू मिश्रा, सीओ जितेंद्र सिंह परिहार, एसएचओ शिवाजी दुबे मय फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। उन महिलाओं से डीजल भरी पिपिया व माचिस छीनकर मामले को शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम मितौली रेनू मिश्रा ने बताया कि उन्होंने नियमानुसार विधि पूर्वक आदेश जारी किया है। अगर फैसले से कोई पक्ष असंतुष्ट है तो वह सिविल कोर्ट में मामले को ले जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed