फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Woman dies in accident in Lakhimpur

लखीमपुर में हुए हादसे में महिला की मौत

Mon, 28 Mar 2022 12:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 28 Mar 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Woman dies in accident in Lakhimpur
अमीरनगर। मोहम्मदी-लखीमपुर हाईवे पर रविवार को दूल्हा तिराहे पर सामने से आ रही एक कार बाइक से टकरा गई। जिससे बाइक पर सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक और एक किशोरी घायल हो गए।
विज्ञापन

शाहजहांपुर के थाना चौक के मोहल्ला छोटा ककरा खुर्द निवासी इब्राहिम कुरैशी की 60 वर्षीय पत्नी नूरजहां अपने बेटे नदीम (25) और निशा (14) के साथ पड़ोस के गांव मोहम्मदपुर अपने रिश्तेदारी में आए थे। जहां से वह सब रविवार को रसूलपुर वलीमा में शामिल होने के लिए जा रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक तेजवीर फिलिंग स्टेशन के आगे पहुंची, सामने से आ रही कार टकरा गई।
विज्ञापन

हादसे में 60 वर्षीय नूरजहां की मौके पर ही मौत हो गई। घायलों को मोहम्मदी सीएचसी भिजवाया गया, जहां से डॉक्टरों ने उन्हें शाहजहांपुर के लिए रेफर कर दिया। पुलिस ने मृतका का पंचनामा भरकर शव को जिला मुख्यालय पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जबकि रसूलपुर में मौत की खबर सुनकर शादी की खुशियां मातम में बदल गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed