{"_id":"6647491fc32305f5cd0409ed","slug":"woman-commits-suicide-by-hanging-after-dispute-with-husband-in-lakhimpur-kheri-2024-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता ने फंदा लगाकर दी जान: 11 महीने पहले हुई थी शादी, पति से इस बात पर हुआ था विवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवाहिता ने फंदा लगाकर दी जान: 11 महीने पहले हुई थी शादी, पति से इस बात पर हुआ था विवाद
Fri, 17 May 2024 05:40 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 17 May 2024 05:40 PM IST
सार
लखीमपुर खीरी जनपद में मायके से लौटी विवाहिता ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया गया है कि जेवर गिरवी रखने को लेकर उसका पति से विवाद हुआ था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
लखीमपुर खीरी के भीरा थाना क्षेत्र के गांव जगनपुरवा में बृहस्पतिवार की देर शाम एक विवाहिता ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। उसकी शादी 11 महीने पहले हुई थी। बताया गया है कि जेवर गिरवी रखने को लेकर उसका पति से विवाद हुआ था। इसके बाद विवाहिता ने आत्मघाती कदम उठा लिया।
विज्ञापन
जगनपुरवा निवासी विकास की शादी 11 महीने पहले भीरा थाना क्षेत्र के ग्राम बस्तौली निवासी संगीता 22 पुत्री राकेश के साथ हुई थी। दोनों का जीवन अच्छा चल रहा था। परिजनों का कहना है कि विवाहिता बुधवार को अपनी बीमार मां को देखने बस्तौली गई थी। उसी दिन विकास के साथ वापस आ गई।
विज्ञापन
बताते हैं कि संगीता के जेवर मायके में रखे थे। पति कर्ज चुकाने को लेकर जेवर गिरवी रखने की बात कह रहा था। इसी को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ। इसके बाद संगीता ने कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय घर पर कोई मौजूद नहीं था।
विज्ञापन
हेमलता हत्याकांड में नया मोड़: मौके पर पुलिस को न तमंचा मिला...न खोखे, पति के बयानों से उलझ रही गुत्थी
मामले की जानकारी होने के बाद संगीता की मां ने बताया कि उसकी पुत्री का जेवर मायके में रखे होने की बात को लेकर विवाद हो गया था। भीरा एसओ पंकज त्रिपाठी ने बताया कि देर शाम घटना की सूचना मिली थी। मायके पक्ष से कोई तहरीर नहीं मिली है अगर कोई तहरीर मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी।