फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Woman caught with five lakh Nepali currency

पांच लाख नेपाली करेंसी के साथ महिला पकड़ी

Tue, 22 Mar 2022 12:04 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 22 Mar 2022 12:04 AM IST
विज्ञापन
Woman caught with five lakh Nepali currency
करेंसी के साथ पकड़ी गई महिला। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
गौरीफंटा। भारत-नेपाल सीमा के गौरीफंटा से धनगढ़ी जा रही एक नेपाली महिला को लगभग पांच लाख नेपाली करेंसी के साथ एसएसबी ने पकड़ा है।
विज्ञापन

गौरीफंटा बार्डर पर तैनात 39वीं वाहिनी एसएसबी गौरीफंटा के इंचार्ज सतीश कुमार ने बताया कि बॉर्डर की आउटपोस्ट पर तैनात जवानों ने चेकिंग के दौरान एक नेपाली महिला को पकड़ा है। उसके पास से चार लाख 87 हजार रुपये की नेपाली करेंसी बरामद हुई है। करेंसी के बारे में महिला सही जवाब नहीं दे पा रही थी। महिला ने अपना नाम कलावती भट्ट निवासी बेतड़ी नेपाल बताया है। बरामद रकम का सीजर बनाकर उक्त महिला को कस्टम सुपुर्द किया गया, लेकिन कस्टम द्वारा नेपाली करेंसी का सीजर नहीं लिया गया। इसके बाद महिला और करेंसी को नेपाल सशस्त्र पुलिस बल त्रिनगर धनगढ़ी को सौंप दिया गया। बताया गया कि उक्त महिला नेपाली व भारतीय करेंसी की सटाई का काम करती है, जो बनगवां मंडी से भारतीय करेंसी को बदलकर आ रही थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed