फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Woman accused of murdering her husband , performance

महिला पर पति की हत्या का आरोप, प्रदर्शन

Mon, 08 Jun 2015 08:05 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Mon, 08 Jun 2015 08:05 PM IST
विज्ञापन
Woman accused of murdering her husband , performance
मैलानी क्षेत्र की ग्राम पंचायत सुआबोझ की महिला प्रधान के पति की मौत का मामला तूल पकड़ गया है। मृतक के बड़े भाई गामा प्रसाद ने सोमवार को ग्रामीणों के साथ एसपी और डीएम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा है। इसमें मृतक की पत्नी समेत दो लोगों के खिलाफ हत्या का शक जताते हुए कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

बता दें कि सुआबोझ की प्रधान गुलाइची देवी के 50 वर्षीय पति राम सिंगार का शव 17 मई की सुबह घर के बाहर मिला था। इसके बाद घरवालों ने बगैर पोस्टमार्टम कराए ही सुबह नौ बजे ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया था। मृतक के भाई गामा प्रसाद का आरोप है कि गुलाइची ने रामसिंगार की छत से गिरकर मौत होना बताया था। तब परिवार के अधिकतर लोग शादी में शामिल होने रिश्तेदारी में गए थे। मृतक के बड़े भाई गामा प्रसाद के साथ सैकड़ों ग्र्रामीण सोमवार को पहले डीएम दफ्तर पहुंचे। इसके बाद एसपी दफ्तर गए। इस दौैरान ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। मैलानी पुलिस को सवालों के कटघरे में लाते हुए आरोप लगाया गया है कि पांच जून की रात को पुलिस ने एसओ की मौजूदगी में शिकायतकर्ता के साथ अभद्रता की और सुलह समझौता कराने पर जोर दिया। मौत के पीछे आरोपी महिला प्रधान और एक अन्य आरोपी के बीच संबंधों को लेकर रामसिंगार से विवाद होना बताया जा रहा है। साथ ही आरोपियों की कॉल डिटेल के आधार पर जांच कराने की भी मांग की गई है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed