{"_id":"5f2af8fc8ebc3e3d16784a73","slug":"woman-abused-physically-by-pretending-to-marry-lakhimpur-news-bly4152576118","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी का झांसा देकर युवती का किया शारीरिक शोषण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी का झांसा देकर युवती का किया शारीरिक शोषण
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। कोतवाली सदर के एक गांव की युवती ने थाना फूलबेहड़ क्षेत्र के युवक पर शादी का झांसा देकर चार साल तक शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया है। पीड़ित युवती ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने मामले की जांच रामापुर चौकी पुलिस को सौंपी है।
सदर कोतवाली के एक गांव निवासी 22 वर्षीय युवती ने बताया कि थाना फूलबेहड़ के गांव मेंहदी निवासी एक युवक गांवों से मजदूर लेकर हिमाचल प्रदेश जाता है। वहीं मजदूरी करवाता है। चार साल पहले आरोपी ने हिमाचल मजदूरी करने चलने को कहा। बाद में उसे हिमाचल न ले जाकर अपने घर ले गया, जहां दुष्कर्म किया। विरोध करने पर जान से मार देने की धमकी दी। बाद में जब पुलिस कार्रवाई करने की बात कही तो आरोपी शादी करने के लिए राजी हो गया। तब से वह लगातार शारीरिक शोषण करता चला आ रहा है। जब युवती ने शादी का दबाव बनाया तो मुकर गया। मंगलवार को पीड़िता परिवार वालों के साथ एसपी से मिली और पूरी बात बताई। एसपी सत्येंद्र कुमार ने प्रभारी निरीक्षक सदर को कार्रवाई के निर्देश देते हुए पीड़िता को कोतवाली भेजा। बुधवार को पीड़िता कोतवाली सदर पहुंची और आरोपी के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। चौकी इंचार्ज रामपुर को जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं।