{"_id":"5fbd58e38ebc3e67a033695e","slug":"winter-lakhimpur-news-bly42796274","type":"story","status":"publish","title_hn":"शीतलहर से बचाव को लेकर अलर्ट जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शीतलहर से बचाव को लेकर अलर्ट जारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी। जनपद में बढ़ती ठंडक और शीतलहर से बचाव के लिए एडीएम अरुण कुमार सिंह ने अलर्ट जारी किया है। कोयले की अंगीठी, मिट्टी तेल का चूल्हा, हीटर का प्रयोग करते समय सावधानी बरतने और कमरे में शुद्ध हवा के आवागमन/वेंटिलेशन बनाए रखने की सलाह दी है, जिससे कमरे में जहरीला धुआं इकट्ठा न होने पाए।
अत्यधिक ठंड और कोहरा पड़ने पर छोटे बच्चों और बुजुर्गों को घर के अंदर रहने के लिए कहा है। शरीर में ऊष्मा के प्रवाह को बनाए रखने के लिए पोषक आहार एवं गर्म पेय पदार्थों का सेवन करने की सलाह दी है।
एडीएम ने कहा है कि शरीर को सूखा रखें और गीले कपड़े तुरंत बदल दें। कई स्तरों वाले गर्म कपड़े पहनें और टोपी-मफलर का प्रयोग करके शीतदंश से बचा जा सकता है। उन्होंने कहा कि हाइपोथर्मिया के लक्षण जैसे असामान्य शरीर का तापमान होना, भ्रम या स्मृति हानि, बेहोशी, विचलन, ठिठुरना, थकान आदि की स्थिति में तुरंत नजदीकी अस्पताल में डाक्टर को दिखाएं। शीतदंश के लक्षण जैसे शरीर के अंगों का सुन्न पड़ना, हाथ-पैर की उंगलियों, कान, नाक पर सफेद या पीले रंग के दाग उभरने पर नजदीकी अस्पताल में संपर्क करें। घर में अलाव का प्रबंध न होने पर सार्वजनिक स्थलों पर जलने वाले अलाव का सहारा लें। संवाद