{"_id":"659ee8eb1b78f9c8760aa4f2723a34e0","slug":"will-start-at-seven-in-the-morning-counting-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुबह सात बजे से शुरू होगी मतगणना ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुबह सात बजे से शुरू होगी मतगणना
लखीमपुर खीरी
Updated Thu, 10 Dec 2015 10:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मतदान की तरह ही निर्वाचन आयोग ने मतगणना के समय में भी फेरबदल किया है। आयोग की संशोधित अधिसूचना के मुताबिक मतगणना सुबह आठ बजे के बजाए सात बजे से शुरू की जाएगी। प्रयास है कि इस बार मतगणना का कार्य एक ही पाली में निपटा लिया जाए लेकिन अगर एक पाली में मतगणना पूरी नहीं हो सकी तो दूसरी पाली यानि शाम सात बजे से महिला कर्मचारियों को मतगणना के कार्य में लगाया जाएगा।
मतगणना के लिए करीब 12 हजार कर्मचारी लगाए गए हैं। जिसमें 9820 कर्मचारी मतगणना का कार्य करेंगे। जबकि 194 पार्टियों के कर्मचारियों को रिजर्व में रखा गया है। 1167 ग्राम पंचायतों में एक ही साथ मतगणना शुरू कराने के लिए 885 टेबिलें लगाई जाएंगी। जिसके हिसाब से एक पाली में 4425 कर्मचारी वोटों की गिनती करेंगे। मतगणना की निगरानी के लिए 156 न्याय पंचायतों में 325 एआरओ तैनात किए गए हैं। इनमें 156 पहले चरण के मतदान के समय से लगे हैं, जबकि 169 अतिरिक्त एआरओ लगाए गए हैं। जिस न्याय पंचायत में छह टेबिलें हैं, वहां दो एआरओ रहेंगे, जबकि तीन टेबिलों पर एक एआरओ की तैनाती की गई है। इसके अलावा हर ब्लाक में दो एआरओ रिजर्व में रहेंगे। मतगणना के लिए कर्मचारियों की कमी को पूूरा करने के लिए प्रशासन ने बैंककर्मियों की भी ड्यूटी लगाई गई। इसके साथ ही वन विभाग के आफिस स्टाफ और पहली बार फील्ड स्टाफ की भी ड्यूटी लगाई गई है।
लखीमपुर ब्लाक सबसे अधिक एआरओ
बांकेगंज-15, लखीमपुर-30, बेहजम-23, फूलबेहड़-20, नकहा-21, कुंभी-21, बिजुआ-23, मोहम्मदी-24, मितौली-24, पसगवां-25, धौरहरा-16, पलिया-19, निघासन-20, ईसानगर-23, रमियाबेहड़-23 में एआरओ लगाए गए हैं।
विज्ञापन
दोपहर 12 बजे से शुरू होगा प्रशिक्षण
मितौली। मतगणना में लगे कर्मचारियों का प्रशिक्षण शिविर शुक्रवार को राजा लोने सिंह इंटर कॉलेज में आयोजित किया जाएगा। चुनाव अधिकारी तथा बीडीओ राकेश प्रसाद ने बताया कि प्रशिक्षण दो पालियों में होगा। शिविर में कुल 760 मतगणना कर्मियों को सुपरवाइजरों द्वारा प्रशिक्षित किया जाएगा। प्रथम पाली की शुरुआत दोपहर 12 बजे से दो बजे तक तथा दूसरी पहली की शुरुआत 2.30 से 4 बजे तक होगी।इस कार्यक्रम में कुल संख्या के आधे मतगणना कर्मियों को पहले तथा शेष आधे कर्मियों को द्वितीय पाली में प्रशिक्षित किया जाएगा। बीडीओ ने बताया कि अगर कोई मतगणनाकर्मी किसी कारणवश देर से आता है तो उसको द्वितीय पाली में प्रशिक्षित किया जाएगा लेकिन प्रशिक्षण में भाग न लेने वालों के खिलाफ हर हाल में रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।