फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Wilde came to the International Nature Photography Group

वाइल्ड क्लिक इंटरनेशनल नेचर फोटोग्राफी के लिए आया दल

Wed, 16 Nov 2016 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो पलियाकलां।
अमर उजाला ब्यूरो पलियाकलां। Updated Wed, 16 Nov 2016 11:29 PM IST
विज्ञापन
Wilde came to the International Nature Photography Group
फोटोग्राफी - फोटो : अमर उजाला
- प्रतियोगिता की सभी तैयारियां पूरी, आज से शुरू होगी प्रतियोगिता
विज्ञापन

दुधवा नेशनल पार्क में 17 से 25 नवंबर तक होने वाली वाइल्ड क्लिक इंटरनेशनल नेचर फोटोग्राफी कंप्टीशन की तैयारियां हो रही हैं। पहला दल यहां पहुंच चुका है, जबकि बाकियों की देर रात तक आने की संभावना है।
गौरतलब है कि दुधवा नेशनल पार्क के नए पर्यटन सत्र की शुरूआत पर इस बार ज्यादा पर्यटक नजर नहीं आ रहे हैं। इसका कारण है कि दुधवा नेशनल पार्क की ब्रीडिंग और प्रचार प्रसार के लिए मुख्यमंत्री की पहल पर कैनन वाइल्ड क्लिक इंटरनेशनल नेचर फोटोग्राफी कंपटीशन का आयोजन किया जा रहा है। इस कंप्टीशन में कुल 92 प्रतिभागी भाग लेंगे। यह प्रतियोगिता कैनन के मैनेजिंग डायरेक्टर शिवांग मोहन और अभिलाषा यादव के निर्देश पर हो रही है। पांच दिन तक चलने वाले इस कंप्टीशन में ली गई तस्वीरों में से चयनित तस्वीरों को दुधवा नेशनल पार्क की ब्रांडिंग के लिए इस्तेमाल किया जाएगा। यह फोटोग्राफी दुधवा नेशनल पार्क और किशनपुर सेंक्चुरी में होगी। इसका विषय दुधवा के प्राकृतिक दृश्य और यहां मिलने वाले वन्यजीव, पक्षी, पेड़ पौधे और वनस्पतियां होंगे। इस कंप्टीशन के लिए देश विदेश के फोटोग्राफरों का दुधवा नेशनल पार्क में आने का सिलसिला शुरू हो गया है। इसी में एक दल दुधवा पहुंचा। जिसमें शिवांग मेहता, जगदीप राजपूत, तेजस सोनी, सौरव देसाई, गणेश शंकर, संदीप दत्त, शिवेन्द्र और काहिनी आदि शामिल हैं। ये सभी दिल्ली, बैंगलोर, गुजरात और अहमदाबाद से यहां आए हैं। इनके लिए पहले से ही हटों बुक हो चुके हैं। जबकि देर रात तक अन्य फोटोग्राफरों के आने की उम्मीद जताई है। 
विज्ञापन


फोटोग्राफी कंप्टीशन तक दुधवा में नहीं मिलेगी जगह
पलियाकलां। फोटोग्राफी कंपटीशन को लेकर बड़ी तादाद में फोटोग्राफरों के आने के कारण दुधवा में अब अन्य सैलानियों को इस कंपटीशन तक जगह नहीं मिल पाएगी। गौरतलब है कि दुधवा में फोटोग्राफी कंपटीशन होना है और इसके लिए जाने माने करीब 92 फोटोग्राफर यहां पहुंच रहे हैं। इनका पहला दल आ भी चुका और इसके चलते दुधवा में सभी हट फुल हो गए हैं। यह प्रतियोगिता 21 नवंबर तक होनी है और इसके बाद 25 नवंबर तक हट अन्य सैलानियों द्वारा बुक हैं। इसके बाद ही अन्य सैलानियों को जगह मिल पाएगी। इसको लेकर दुधवा की बुकिंग को 25 नवंबर तक ब्लाक कर दिया गया है। पर्यटन रेंजर रामप्यारे ने बताया कि यह फोटोग्राफी कंपटीशन 21 तक चलेगा, जबकि 25 तक सभी एक से 14 थारूहट के साथ ही गेस्ट हाउस फुल हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि इस कंपटीशन में भाग लेने आने वाले प्रतिभागियों को दुधवा, सोठियाना पर्यटक आवास के साथ ही किशनपुर सेंक्चुरी में ठहराया जाएगा। इसके लिए 15 से 25 नवंबर तक पार्क की बुकिंग भी बंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
जिनके फोटो ग्राफ चयनित हुए उनको मुख्यमंत्री करेंगे सम्मानित
खास बात यह है कि इसमें जिन फोटोग्राफरों के चित्र इस प्रतियोगिता में चयनित किए जाएंगे, उनको मुख्यमंत्री अखिलेश यादव सम्मानित करेंगें। इससे इस प्रतियोगिता का महत्व और माना जा रहा है।  
 
ट्रेनें बंद होने से स्टेशन पर पसरा रहता है सन्नाटा
15 अक्तूबर से आमान परिवर्तन को लेकर बंद हुई छोटी लाइन की ट्रेनों का भी दुधवा के पर्यटन पर थोड़ा बहुत असर तो पड़ा है, लेकिन कुछ खास असर इससे नहीं होता है। दुधवा रेलवे स्टेशन पर सन्नाटा पसरा रहता है। स्टेशन मास्टर दिलीप गुप्ता ने बताया कि कभी कभार एक-आध पर्यटक दुधवा सुनकर स्टेशन पर उतर जाते हैं। जिनको दुधवा पार्क जाने की सभी जानकारियां देकर वापस पलिया के लिए भेजा जाता है। उन्होंने बताया कि दुधवा से जंगल के भीतर से पर्यटन जाने वाला रास्ता जंगलों से होकर गुजरता है इसीलिए पर्यटक इससे जाने से कतराते हैं।

 
वीआईपी गेस्ट हाउस की होने लगी सफाई
दुधवा नेशनल पार्क के शुरूआती एक सप्ताह में सभी थारूहटों के साथ ही गेस्ट हाउस भी हाउसफुल हो चुके हैं। पार्क सूत्रों के अनुसार शुरूआती एक सप्ताह में दुधवा में वीआईपियों का आना-जाना लगा रहेगा इसके लिए वीआईपी गेस्ट हाउस की साफ-सफाई का कार्य तेज कर दिया गया है। पूरे गेस्ट हाउस को पानी से साफ करके उसकी पूरी तरह से सफाई की जाएगी। इसके लिए पार्ककर्मी कमरूद्दीन जीजान से अपने सहयोगियों के साथ लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed