फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Wild elephants trampled ten acres of crop in Bela Khurd

जंगली हाथियों ने बेला खुर्द में दस एकड़ फसल की तहस-नहस

Sat, 19 Feb 2022 12:14 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 19 Feb 2022 12:14 AM IST
विज्ञापन
Wild elephants trampled ten acres of crop in Bela Khurd
मझगईं के बेला में हाथियों द्वारा रौंदी गई फसल दिखाते ग्रामीण। - फोटो : LAKHIMPUR
मझगईं। इलाके के बेला खुर्द गांव में जंगली हाथियों ने किसानों की करीब दस एकड़ गेहूं व लाही की फसलों को तहस-नहस कर दिया। इससे गुस्साए ग्रामीणों ने वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। साथ ही हाथियों द्वारा किए नुकसान का मुआवजा दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन

बेला खुर्द गांव में बृहस्पतिवार की रात पार्क के जंगल से निकलकर आए करीब 25-30 जंगली हाथियों के झुंड ने किसानों के खेतों में जमकर उत्पात मचाया। हाथियों ने करीब दस एकड़ लाही व गेहूं की फसल नष्ट कर दी। किसान राजेंद्र गिरि, दीनबंधू, खूबलाल, सूरजपाल, जीत सिंह, चन्नालाल, अमेरिका, राधेश्याम, दुर्गेश आदि किसानों ने सूचना मिलने के बाद भी वनकर्मियों के न पहुंचने पर प्रदर्शन किया। किसानों ने कहा कि रस्सी, तार व अन्य संसाधनों से आवारा मवेशियों से फसल बचाई थी, लेकिन हाथियों ने उनकी फसलों को उजाड़ डाला।
विज्ञापन

किसानों ने फसल का मुआवजा दिलाने की मांग की है। इस बावत डब्ल्यूडब्ल्यूएफ के सहायक परियोजना अधिकारी राधेश्याम भार्गव ने बताया कि मौके पर जाकर किसानों की फसलों को देखा है। काफी नुकसान हुआ है, जंगल के पास तार फैंसिंग की गई थी, लेकिन मॉनीटरिंग व सफाई न होने से हाथी बाहर आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed