{"_id":"42d007d6cfef1c529f39a1489de75134","slug":"wild-elephants-destroy-the-crop-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जंगली हाथियों ने बर्बाद की फसल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जंगली हाथियों ने बर्बाद की फसल
मझगईं
Updated Sat, 14 Feb 2015 07:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुधवा नेशनल पार्क से निकल कर आए करीब 40 हाथियों के झुंड ने चौखड़ा फार्म में किसानों की कई एकड़ गन्ने व गेहूं की फसल को तहस-नहस कर दिया। किसानों ने हाथियों को भगाने की कोशिश की लेकिन वह नहीं भागे।
शुक्रवार की शाम करीब सात बजे दुधवा नेशनल पार्क से निकलकर आए करीब 40 हाथियों के झुंड ने चौखड़ा फार्म के खेतिहर इलाके में कहर बरपाना शुरू कर दिया। हाथियों की चिंघाड़ सुनकर किसानों के होश उड़ गए। कई लोग ट्रैक्टरों से हाथियों को भगाने पहुंचे लेकिन हाथियों की संख्या अधिक होने के कारण वे कुछ नहीं कर सके, हाथियों ने काफी फसल बर्बाद कर दी। शनिवार सुबह चार बजे तक हाथी खेतों में रहे। हाथियों ने सुरेंद्र सिंह का दो एकड़ गन्ना, बबलू सिंह का दो एकड़ गेहूं, गुरुमीत सिंह का तीन एकड़ गन्ने के साथ दीनबंधु , टीकाराम, प्रभूदयाल आदि किसानों का कई एकड़ गन्ना और गेहूं तहस-नहस कर डाला। इससे किसान बुरी तरह परेशान हैं एक तो उन्हें गन्ने का भुगतान नहीं मिल पा रहा है तो वहीं उनकी फसलों को हाथी चौपट कर गए हैं।