फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Wild Animals

ममरी में बाघ ने गाय को मार डाला

Thu, 31 Dec 2020 12:54 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 31 Dec 2020 12:54 AM IST
विज्ञापन
Wild Animals
लीलापुर में बाघ के पगचिह्न देखते वनकर्मी। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
ममरी (लखीमपुर खीरी)। हैदराबाद थाना क्षेत्र के लीलापुर और जमुनहा खेड़ा गांव के बीच बुधवार सवेरे बाघ ने खेत में लावारिस घूम रही गाय पर हमला कर उसे मार डाला। गाय का शव मिलने पर ग्रामीणों में दहशत फैल गई।
विज्ञापन

बुधवार सुबह लीलापुर, जमुनहा खेड़ा गांव के बीच बाघ ने सरदार इंद्रजीत सिंह के खेत में घास चर रही गाय पर हमला कर दिया और उसे बृजेश सिंह के गन्ने में खींच ले गया और मार डाला। गांव वाले जब खेतों की ओर गए तो बाघ को शव के पास बैठा देख उनके होश उड़ गए, ग्रामीण उल्टे पांव लौट गए और सूचना महेशपुर रेंज के वनकर्मियों को दी। मौके पर पहुंचे फारेस्टर सत्यम सिंह, वनरक्षक राजेश कुमार, लालू वर्मा आदि वनकर्मी मौके पर पहुंचे और गाय का शव मिलने की पुष्टि की। वन कर्मियों ने बताया कि बाघ जंगल की ओर चला गया है। यहां बता दें कि बाघ के हमले की यह चौथी घटना है। बाघ ने सोमवार को बछड़े, पिछले सप्ताह लीलापुर के पास सांड़ और उससे पहले इंदिरा नगर में बछड़े को मार डाला था। बाघ के बढ़ते हमलों से ग्रामीणों में दहशत है। महेशपुर रेंजर मोबीन आरिफ ने बताया कि वनकर्मियों की टीम मौके पर भेजी गई है, जो लोगों को सतर्क रहने की सलाह देकर बाघ को जंगल में खदेड़ने की कोशिश कर रही है। संवाद
विज्ञापन

-
गुलरिया में मस्जिद के पास दिखाई दिया बाघ
गुलरिया। गोला रेंज की रायपुर वीट के गुलरिया में मस्जिद के पास बाघ दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत है।
रायपुर बीट के फारेस्ट गार्ड राजकुमार दोहरे ने बताया कि बीट मे एक बाघ चहलकदमी कर रहा है। अब तक उसने किसी तरह का हमला नहीं किया है। बाघ के निकलने के स्थान, चकरोड पर घास होने की वजह से पगचिह्न नहीं मिल सके हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed