फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Wild Animals

खेत में भेड़ उठा ले गया बाघ, दहशत

Mon, 30 Nov 2020 01:04 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 30 Nov 2020 01:04 AM IST
विज्ञापन
Wild Animals
गन्ने के बाहर बाघ के पदचिह्नों को देखती वनविभाग की टीम और ग्रामीण। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
निघासन (लखीमपुर खीरी)। क्षेत्र में बाघ की दहशत बरकरार है। तीन मवेशियों को शिकार बनाने के बाद रविवार को बाघ ने रानीगंज के पास एक भेड़ को मार दिया। बाघ के लगातार हमलों से लोगों में दहशत है। वनविभाग और ग्रामीण जंगल के किनारे कांबिंग कर रहे हैं। लेकिन बाघ का कहीं पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन

गांव बिहारी पुरवा निवासी अवधराम ने बताया कि वह अपने भतीजे संदीप के साथ रविवार दोपहर भेड़ चराने गए थे। भेड़ चराते हुए वह रानीगंज गन्नाक्रय केंद्र के पास उत्तर की तरफ स्थित जेबदा ताल के पास पहुंचे। वहां पर गोविंदपुर फार्म निवासी रूप सिंह के खेत में छिपे बाघ ने भेड़ों पर हमला कर दिया और उसमें से एक भेड़ को गन्ने के खेत में उठा ले गया। इस दौरान बाघ को सामने देखकर दोनों के होश उड़ गए और उन्होंने चिल्लाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे लुधौरी रेंजर राममिलन ने अपने साथियों के साथ कांबिंंग की। लेकिन उस वक्त न तो भेड़ मिली और न ही बाघ दिखा। रेंजर ने बताया कि बाघ के पगचिह्न गन्ने के खेत में मिले है। जिससे बाघ के उसी खेत में छुपे होने की आशंका है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed