{"_id":"5fba8d188ebc3e9bcc42d873","slug":"wild-animals-lakhimpur-news-bly427704015","type":"story","status":"publish","title_hn":"झाड़ियों की सफाई कर तेंदुए की निगरानी तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झाड़ियों की सफाई कर तेंदुए की निगरानी तेज
विज्ञापन
बांकेगंज के चौधीपुर गांव के पास झाड़ियों की साफ-सफाई करते वॉचर। संवाद
- फोटो : LAKHIMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांकेगंज। दुधवा टाइगर रिजर्व बफरजोन की मैलानी रेंज जंगल से सटे चौधीपुर गांव में सक्रिय तेंदुए से ग्रामीणों की सुरक्षा को लेकर अब वन विभाग हरकत में आया है। शनिवार सुबह बच्चों पर हमला करने और एक कुत्ते को घायल करने की घटना के बाद जागे वन विभाग ने गांव के आसपास की झाड़ियों की साफ-सफाई कराई। तेंदुए की तलाश में वन विभाग की टीमें रात भर मुस्तैद भी रहीं।
बांकेगंज कस्बे से तीन किलोमीटर दूर चौधीपुर गांव के पास पिछले कई दिनों से सक्रिय तेंदुए के लगातार हमले से ग्रामीणों में बढ़ रही दहशत को देखते हुए अब वन विभाग की टीमें मौके पर ही कैंप कर रही हैं। रविवार को गांव के आसपास झाड़ियों की साफ-सफाई कराई गई जिससे तेंदुए को छिपने की जगह न मिल सके। हालांकि गन्ने के खेत गांव से सटे हुए हैं। जिनमें तेेंदुए के छिपने की आशंका है। शनिवार सुबह से लेकर रविवार दोपहर तक तेंदुए की गतिविधि न दिखाई पड़ने से ग्रामीणों ने राहत महसूस की है। वन विभाग का कहना है कि चौधीपुर गांव खारजा नहर के किनारे बसा हुआ है। खारजा नहर इन दिनों सूखी है। यह तेंदुआ जंगल से इसी खारजा नहर को पार कर गांव में आता है और इसी रास्ते से वापस चला जाता है। रेंजर मैलानी केपी सिंह का कहना है कि शनिवार से तेंदुए की कोई लोकेशन नहीं मिली है फिर भी लगातार निगरानी की जा रही है।
-
मैलानी रेंज जंगल से सटे चौधीपुर गांव के पास सक्रिय तेंदुए की लगातार निगरानी कराई जा रही है। ग्रामीणों की सुरक्षा सर्वोपरि है, लेकिन गांव वालों को भी सतर्क रहने को कहा गया है।
विज्ञापन
- डॉ अनिल कुमार पटेल, उपनिदेशक, दुधवा टाइगर रिजर्व, बफरजोन।