फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Wild Animals

धौरहरा से 150 किमी दूर दुधवा में तेंदुए को मिली पिंजड़े से रिहाई

Sat, 31 Oct 2020 12:31 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2020 12:31 AM IST
विज्ञापन
Wild Animals
धौरहरा में पकड़े गए तेंदुए को दुधवा जंगल में मिली रिहाई। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
बांकेगंज। जिले की धौरहरा रेंज में दो बच्चों और कई पशुओं को मौत के घाट उतारने वाले तेंदुए को 47 दिन बाद पिंजरे में कैद किया गया था। गुरुवार रात नौ बजे तेंदुए को दुधवा के घने जंगल में आजाद कर दिया गया।
विज्ञापन

तेंदुए को ट्रक से दुधवा नेशनल पार्क की उत्तरी सोनारीपुर रेंज ले जाया गया। जहां वनाधिकारियों की मौजूदगी में उसे जंगल में स्वच्छंद विचरण के लिए आजाद कर दिया गया। इस मौके पर दुधवा और धौरहरा के वनाधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

--
तेंदुआ पकड़ने के बाद
भी सतर्क है वन विभाग
ईसानगर/धौरहरा। वन रेंज की गनापुर बीट घाघरा नदी के कछार क्षेत्र में स्थित गांव बेलागढ़ी में करीब डेढ़ माह से दहशत फैलाए तेंदुआ बुधवार रात बनटुकरा गांव के पास लगे पिंजड़े में कैद हो गया था, बावजूद इसके एक और तेंदुआ होने की आशंका को देखते हुए वन विभाग की कांबिंग जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ईसानगर विकास खंड की चार ग्राम पंचायतें ओझापुरवा, बेलागढ़ी, कैरातीपुरवा, चकदहा का इलाका घाघरा नदी के कछार का है। जंगल का किनारा और भौगोलिक परिस्थिति अनुकूल होने के चलते इस इलाके में जंगली जानवरों का आतंक हमेशा बना रहता है। करीब डेढ़ माह में दो बच्चों सहित दर्जनों मवेशियों व कुत्तों को तेंदुए ने हमला कर मार दिया था। वन विभाग ने 16 कैमरों सहित घटना स्थल के आसपास चार पिंजड़े लगाए। कैमरों में दर्जनों बार तेंदुए की फुटेज रिकॉर्ड हुई। वन विभाग ने इलाके में नर तेंदुआ होने की पुष्टि की। बुधवार रात बनटुकरा गांव के निकट पिंजड़े में तेंदुआ कैद हो गया। पिंजड़े में कैद हुआ तेंदुआ मादा होने के कारण वन विभाग अब भी एक और तेंदुआ होने को लेकर आशंकित है। वन विभाग ने पुन: कैमरे एक्टिव कर कांबिग शुरू कर दी है। वन विभाग का मानना है कि मादा तेंदुए के साथ नर तेंदुआ भी इलाके में मौजूद हो सकता है लिहाजा सतर्कता बरतने की आवश्यकता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed