फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Wild Animals

सैलानियों के लिए संवरने लगा दुधवा

Fri, 30 Oct 2020 01:47 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2020 01:47 AM IST
विज्ञापन
Wild Animals
दुधवा के थारूहटों को भी चमकाकर किया गया दुरुस्त। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
पलियाकलां (लखीमपुर खीरी)। कोराना काल में एक नवंबर से कोविड गाइडलाइन का पालन कराते हुए पार्क प्रशासन दुधवा नेशनल पार्क खोलने जा रहा है। ऐसे में यहां आने वाले सैलानियों को गाइडलाइन का तो पालन करना होगा ही, साथ ही हर बार की तरह इस बार ज्यादा भीड़भाड़ की उम्मीद कम है।
विज्ञापन

दुधवा में साफ-सफाई, रंगरोगन के अलावा हटों व कैंटीन को साफ करते हुए उनको सैनिटाइज किया गया है। इसके अलावा दुधवा पर्यटन परिसर स्थित मचान का भी रंगरोगन किया गया है। इस मचान से सैलानी दुधवा का दूर तक नजारा ले सकते हैं। गेस्ट हाउस को भी साफ-सुथरा कर पार्क खोलने की तैयारियां को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
विज्ञापन

आठ महिला गाइड समेत 60 गाइड देंगे जानकारियां
दुधवा नेशनल पार्क आने वाले सैलानियों को पार्क की आठ महिला गाइडों के साथ ही लगभग 60 गाइड पार्क का भ्रमण कराएंगे और उनको जंगल के बारे में जानकारियां देंगे। यह गाइड किशनपुर और दुधवा दोनों जगहों पर सैलानियों को पार्क भ्रमण कराएंगे। इसके अतिरिक्त 30 जिप्सी चालक सैलानियों को जंगल की सैर कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वनमंत्री के वर्चुअल उद्घाटन करने के लग रहे कयास
दुधवा नेशनल पार्क का उद्घाटन वनमंत्री दारा सिंह चौहान द्वारा वर्चुअल तरीके से करने के कयास लगाए जा रहे हैं। हालांकि अभी दो दिन हैं तो ऐसे में कुछ भी नहीं कहा सकता है। एफडी संजय पाठक ने भी दिन में 12 बजे उद्घाटन होने की बात कही है।
दुधवा रोड किनारे लग रहीं हैं नई लाइटें
नगर पालिका परिषद दुधवा रोड को पूरी तरह से चमकाने का काम कर रही है। दुधवा रोड पर दुधवा तिराहे से सिंगहिया तक दोनों ओर नई लाइटें लगाईं जा रही हैं।
होटलों में भी तैयारियां की जा रहीं तेज
दुधवा आने वाले सैलानी पलिया शहर के होटलों में भी ठहरते हैं। ऐसे में दुधवा के हटों में न रुकने वाले सैलानी भ्रमण के बाद पलिया के होटलों में आते हैं। इसको लेकर होटलों में भी तैयारियां जारी हैं।
वन निगम की एमडी भी ले चुकी हैं जायजा
बीते दिनों दुधवा नेशनल पार्क के थारू हटों का जिम्मा संभालने वाले वन निगम की एमडी ईवा शर्मा भी दुधवा पहुंची थीं। उन्होंने थारूहटों, डॉरमेट्री आदि का जायजा लिया था और दिशा-निर्देश दिए थे। सैनिटाजेशन के साथ ही बिना मास्क के प्रवेश न देने की बात कही थी।
दुधवा नेशनल पार्क सैलानियों के लिए एक नवंबर से खोला जा रहा है। पार्क की गाइड लाइन के मुताबिक ही भ्रमण कराया जाएगा।
-संजय पाठक, फील्ड डायरेक्टर, दुधवा नेशनल पार्क
--
शीतकालीन विदेशी परिंदों की आमद शुरू
पलियाकलां। दुधवा नेशनल पार्क के द्वार जहां सैलानियों के लिए एक नवंबर से खोले जा रहे हैं। वहीं दूसरी ओर शीतकालीन विदेशी पक्षियों की सात समंदर पार से आमद शुरू हो गई है। साइबेरियन पक्षी दुधवा के तालों के पास देखे जा रहे हैं।

हर साल शरद काल में यहां प्रवास के लिए सात समंदर पार बर्फीले पहाड़ों से आने वाले विदेशी मेहमान पक्षियों की आमद धीरे-धीरे होने लगी है। किशनपुर के झादीताल, दुधवा के बांकेताल, टाइगर ताल, भादीताल, छंगाताल आदि प्राकृतिक जलस्रोतों, तालाबों एवं झीलों में साइबेरियन मेहमान पक्षियों ने अपना डेरा जमाना शुरू कर दिया है। एफडी संजय पाठक का कहना है कि तालाबों समेत आसपास के इलाके की साफ-सफाई करा दी गई है। तालाबों में मछली के रूप में पर्याप्त भोजन मिले इसके भी इंतजाम किए गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed