{"_id":"5ef0e5eb8ebc3e42c2049952","slug":"wild-animals-lakhimpur-news-bly410183544","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारहसिंगा का शिकार करने वाला एक शिकारी गिरफ्तार, पांच फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारहसिंगा का शिकार करने वाला एक शिकारी गिरफ्तार, पांच फरार
विज्ञापन
बांकेगंज (लखीमपुर खीरी)। वन विभाग की टीम ने दुधवा टाइगर रिजर्व बफरजोन की मैलानी रेंज में बरौंछा नाले के निकट एक मादा बारहसिंगा हिरन का शिकार करने वाले शिकारी को दबोच लिया, जबकि उसके पांच साथी भागने में सफल रहे। पकड़े गए शिकारी के कब्जे से बाराहसिंगा का सिर और चार किलो मांस बरामद हुआ। आरोपी को वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत जेल भेज दिया गया।
रविवार शाम दुधवा टाइगर रिजर्व की टीम जंगल में गश्त पर थी। उसी समय बांकेगंज कस्बे से सटे मैलानी रेंज के बरौंछा नाले में कुछ संदिग्ध लोग दिखाई दिए। वन विभाग की टीम को देखकर यह सभी भाग खड़े हुए। टीम ने दौड़ाकर एक व्यक्ति को पकड़ लिया। जबकि उसके पांच साथी भागने में कामयाब रहे। वन विभाग की टीम ने पकड़ गए हरदुआ गांव निवासी राम नरेश की तलाशी ली तो उसके पास से मादा बारहसिंगा का सिर और चार किलो मांस बरामद हुआ। पूछताछ में शिकारी राम नरेश ने बताया कि कुछ देर पहले उसने अपने पांच साथियों के साथ मादा बारहसिंगा का शिकार किया था और उसे काटकर मांस बांट लिया था।
वन विभाग की टीम ने सिर और मांस को कब्जे में लेकर डब्लूटीआई के डॉक्टर दया और मैलानी के पशु चिकित्सक डॉ जगदेव सिंह से सोमवार को पोस्टमार्टम कराया। इसके बाद पकड़े गए शिकारी को वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत जेल भेज दिया। पांच फरार शिकारियों हरदुआ गांव निवासी सोनपाल, संदीप, रोहित, प्रिंस और राकेश की तलाश में छापेमारी की जा रही है।
विज्ञापन
पेट्रोलिंग के दौरान मादा बारहसिंगा का शिकार करने वाला एक शिकारी वन विभाग की टीम के हत्थे चढ़ा है, जबकि पांच शिकारी फरार हो गए।। पकड़े गए शिकारी को जेल भेज दिया गया है। बाकी फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही फरार आरोपियों को भी गिरफ्तार किया जाएगा।
- राजेश कुमार, ट्रेनी आईएफएस / प्रभारी रेंजर डीटीआर बफरजोन, मैलानी रेंज