{"_id":"5eda77568ebc3e90644a56a7","slug":"wild-animals-lakhimpur-news-bly4082369129","type":"story","status":"publish","title_hn":"अविकसित था भ्रूण, गर्भपात होने से हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अविकसित था भ्रूण, गर्भपात होने से हुई मौत
विज्ञापन
बांकेगंज। दक्षिण खीरी वन प्रभाग के गोला रेंज अंतर्गत बिझौली गांव के पास नहर किनारे मिले बाघिन के भ्रूण की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि भ्रूण पूरी तरह विकसित नहीं हो पाया था, इस बीच बाघिन का गर्भपात हो जाने से भ्रूण की मौत हो गई।
गोला रेंज में बिझौली गांव के पास से गुजरने वाली नहर किनारे मंगलवार सुबह बाघ के एक अविकसित शावक का शव मिला था। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे वनाधिकारियों ने शव को अपने कब्जे में लेकर तीन डॉक्टरों के पैनल से उसका पोस्टमार्टम कराया गया। दुधवा टाइगर रिजर्व के फील्ड डायरेक्टर संजय पाठक ने बताया कि गोला रेंज में मिले अविकसित बाघिन के शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि बाघिन के गर्भ में पल रहे शावक का भ्रूण पूरी तरह विकसित नहीं हो पाया था इससे पहले उसका गर्भपात हो गया। दो से तीन माह के भ्रूण का वजन महज 700 ग्राम पाया गया। उन्होंने बताया पोस्टमार्टम के बाद नियमानुसार भ्रूण को जला दिया गया है।