{"_id":"5ecaae948ebc3e904a749e21","slug":"wild-animals-lakhimpur-news-bly406941340","type":"story","status":"publish","title_hn":"सठियाना रेंज में नर तेंदुए का मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सठियाना रेंज में नर तेंदुए का मिला शव
विज्ञापन
पलियाकलां (लखीमपुर खीरी)। दुधवा नेशनल पार्क की सठियाना रेंज में शनिवार रात एक नर तेंदुए का शव मिला। सूचना पर एफडी, डीडी समेत पार्क के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए और शव को कब्जे में ले लिया। आसपास मेटल डिटेक्टर व डॉग स्क्वॉयड से छानबीन की गई। वहां बाघ के पगचिह्न मिले हैं जिससे पार्क प्रशासन आपसी संघर्ष में तेंदुए की मौत होने का अनुमान लगा रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए बरेली आईवीआरआई भेजा गया है।
दुधवा टाइगर रिजर्व की सठियाना रेंज के सठियाना बीट कक्ष संख्या दो में एक नर तेंदुए का शव मिला। सूचना पर एफडी संजय पाठक, डीडी मनोज सोनकर, वार्डेन शशिकांत अमरेश, डॉ जेबी सिंह, डॉ दयाशंकर समेत डब्ल्यूडब्ल्यूएफ के समन्वयक डॉ मुदित गुप्ता मौके पर पहुंचे और मौका मुआयना किया। वन क्षेत्र काफी घना होने के कारण मेटल डिटेक्टर से जांच की गई जिसमें आसपास कोई भी कुड़का आदि नहीं मिला। डॉग स्क्वायड से भी परीक्षण कराया गया। आसपास बाघ के पगचिह्न मिले हैं। जबकि तेंदुए के दांत व नाखून सुरक्षित मिले हैं। पार्क प्रशासन ने प्रथम दृष्टया मौत बाघ व तेंदुआ से आपसी संघर्ष के कारण होनी बताई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए आईवीआरआई बरेली भेजा गया है। डीडी मनोज सोनकर ने बताया कि शव का पिछला हिस्सा खाया हुआ है, जिस इलाके में शव बरामद हुआ है वहां पर एक विशाल बाघ रहता है। प्रथम दृष्टया तो आपसी संघर्ष में ही मौत होना सामने आ रहा है। बाघ के पगचिह्न भी मिले हैं और उसका मल भी पास में ही मिला है। फिलहाल जांच रिपोर्ट आने के बाद स्थिति साफ होगी।