{"_id":"5ea4582f8ebc3e90795ff018","slug":"wild-animals-lakhimpur-news-bly4038192127","type":"story","status":"publish","title_hn":"बफरजोन में तंदुरुस्त बाघ को देख गदगद हुए पीसीसीएफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बफरजोन में तंदुरुस्त बाघ को देख गदगद हुए पीसीसीएफ
विज्ञापन
बांकेगंज। दुधवा टाइगर रिजर्व के दौरे पर आए प्रधान मुख्य वन संरक्षक, वन्यजीव (पीसीसीएफ) सुनील कुमार पांडेय वन्यजीवों और व्यवस्थाओं को देखकर काफी प्रभावित हुए। भ्रमण के दौरान बफरजोन की मैलानी रेंज में एक हष्ट-पुष्ट बाघ को देखकर वह काफी खुश हुए।
डीटीआर के कतर्निया घाट वन्यजीव विहार जंगल से सटे गांवों में दो तेेंदुओं की हत्या के बाद स्थिति का जायजा लेने पहुंचे पीसीसीएफ (वन्यजीव) सुनील कुमार पांडेय ने शुक्रवार को दुधवा नेशनल पार्क और किशनपुर सेंक्चुरी का भ्रमण किया। इसी बीच डीटीआर बफरजोन की मैलानी रेंज के बाहरी हिस्से में बड़ी नहर किनारे एक बाघ ने लावारिस सांड़ का शिकार किया। मारने के बाद वह अपने शिकार को जंगल में खींच ले गया। इसकी सूचना फॉरेस्टर मोहम्मद उमर ने टाइगर रिजर्व के अधिकारियों को दी। डीटीआर के एफडी संजय पाठक और डीडी के साथ पीसीसीएफ जंगल भ्रमण पर थे। सूचना पर वह मौके पर पहुंचे, जहां उन्होंने देखा कि एक हष्ट-पुष्ट वयस्क बाघ अपने शिकार के पास विजयी मुद्रा में खड़ा है। उन्होंने यह दुर्लभ तस्वीर अपने कैमरे में कैद कर ली। बाघ की तंदुरुस्ती को देख उन्होंने माना कि डीटीआर बफरजोन भी कोरजोन की तरह ही अनुकूल टाइगर हैवीटेट है। एफडी ने बताया कि पीसीसीएफ ने इसके अलावा तीन भालू, सात गैंडे और कुलाचे भरते हिरनों के झुंड का भी दीदार किया।