{"_id":"5ea2fcd88ebc3e904f4388dd","slug":"wild-animals-crime-lakhimpur-news-bly403691272","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो तेंदुओं की हत्या के मामले में 91 के खिलाफ रिपोर्ट, पांच गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो तेंदुओं की हत्या के मामले में 91 के खिलाफ रिपोर्ट, पांच गिरफ्तार
विज्ञापन
बांकेगंज (लखीमपुर खीरी)। दुधवा टाइगर रिजर्व के कतर्निया घाट (वन्यजीव विहार) जंगल क्षेत्र के दो गांवों में ग्रामीणों द्वारा पीट-पीट कर दो तेंदुओ को मार डालने की घटना को वन विभाग ने गंभीरता से लिया है। इस मामले में दोनों गांवों के छह लोगों को नामजद करते हुए 91 लोगों के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
गुरुवार सुबह डीटीआर के कतर्निया घाट (वन्यजीव विहार) जंगल से सटे सुजौली और ककरहा रेंज के दो अलग-अलग गांवों में पहुंचे तेंदुओं को ग्रामीणों ने पीट-पीट कर मार डाला था। वन विभाग के मुताबिक मारे गए दोनों तेंदुओं में एक मादा तेंदुआ और एक शावक था। वन विभाग ने धनिया बेली के भैंसा बुड़ान मजरा में तीन लोगों को नामजद करते हुए 13 और ककरहा गांव में तीन लोगों को नामजद करते हुए 88 लोगों के खिलाफ संबधित थानों सुजौली और मुर्तिहा में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
कतर्निया घाट डिवीजन के डीएफओ जीपी सिंह ने बताया तेंदुओं की हत्या के मामले में भैंसा बुड़ान और ककरहा निवासी राजेंद्र उर्फ नानू, सोहन, छट्टू,गोपी और छोटेलाल सहित पांच लोगों को गिरफ्तार कर वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत चालान भेजा गया है। अन्य नामजद आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
कतर्निया घाट (वन्यजीव विहार) में ग्रामीणों द्वारा जान-बूझकर तेंदुओं की हत्या किए जाने की घटना जघन्य अपराध है। वन विभाग दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करेगा। दोनों मृत तेंदुओं के शव को पोस्टमार्टम के लिए आईवीआरआई बरेली भेजा गया है।
- संजय पाठक,एफडी,दुधवा टाइगर रिजर्व