फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   wild animal

झमाझम बारिश से दुधवा में जलभराव, वन्यजीवों की मुसीबतें बढ़ीं

Fri, 22 Jul 2022 02:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 22 Jul 2022 02:42 AM IST
विज्ञापन
wild animal
लखीमपुर खीरी। झमाझम बारिश से दुधवा टाइगर रिजर्व के कई हिस्सों में जलभराव हो गया है। इससे वन्यजीवों की मुसीबतें बढ़ गई हैं। घास के मैदानों में पानी भरने से शाकाहारी वन्यजीवों के लिए भोजन का संकट पैदा हो गया है। वन्यजीव ऊंचे स्थानों पर पलायन कर रहे हैं।
विज्ञापन

बुधवार को हुई जमकर बारिश से जंगल में एक बार फिर हरियाली लौट आई है। वहीं कई निचले इलाकों में पानी भर गया है। हालांकि अभी बाढ़ जैसे हालात नहीं है। फिर भी अधिक दिनों तक जलजमाव रहने से जंगल के ग्रांउड फलोरा और मुलायम घासों के खराब होने का खतरा बढ़ गया है। भोजन का संकट होने से शाकाहारी वन्यजीव खेतों की ओर रुख कर सकते हैं। हिरन आदि जानवरों के बाहर निकलने से उनके पीछे बाघ और तेंदुआ भी खेतों में जा सकते है। इससे मानव वन्यजीव संघर्ष बढ़ने की भी आशंका पैदा हो गई है।
विज्ञापन

बारिश के मौसम में जंगल में जलभराव होने से वनकर्मियों को जंगल गश्त में भी दिक्कतें शुरू हो गई हैं। हालांकि दुधवा टाइगर रिजर्व ने गश्ती टीमों को बरसात, जलभराव और बाढ़ जैसी स्थितियों में चुनौतियों से निबटने के लिए जरूरी संसाधनों से लैस किया है। इसके बावजूद तेज बारिश होने के बाद से गश्त में दिक्कतें आना शुरू हो गई है। दुधवा टाइगर रिजर्व के फील्ड डायरेक्टर संजय पाठक का कहना है कि वनकर्मी हर स्थिति से निबटने को तैयार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकार और अन्य वन अपराधों का खतरा बढ़ा
बारिश के मौसम में जब जंगल गश्त कमजोर हो जाती है और जंगल में जलभराव होने से भोजन के लिए वन्यजीव जंगल से बाहर निकलने लगते हैं उस समय उनके शिकार का खतरा भी बढ़ जाता है। शिकारी ऐसे ही मौकों की तलाश में रहते हैं। आम तौर पर देखने में आया है कि अधिकांश शिकार की घटनाएं बरसात में ही होती हैं। दुधवा टाइगर रिजर्व भारत-नेपाल सीमा पर होने के कारण यह जंगल शिकार के लिहाज से और ज्यादा संवेदनशील है। बरसात में चोरी छिपे कीमती पेड़ों को काटने की घटनाएं भी होती रही हैं।

‘जंगल में अभी इतना जलभराव नहीं हुआ है कि वन्यजीव पलायन करें। बाढ़ आने पर ऐसी स्थितियां पैदा होती है। फिलहाल दुधवा टाइगर रिजर्व के वनकर्मी हर स्थिति की चुनौती का सामना करने को तैयार है। शिकार और अन्य वन अपराध रोकने के लिए डीटीआर प्रशासन पूरी तरह एलर्ट है।’
- संजय पाठक, फील्ड डायरेक्टर, दुधवा टाइगर रिजर्व
---------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed