फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   wild animal

पैनल तय करेगा टेरेसा हथिनी के बच्चे का नाम

Tue, 23 Mar 2021 12:26 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 23 Mar 2021 12:26 AM IST
विज्ञापन
wild animal
दुधवा में हथिनी टेरेसा अपने बच्चे के साथ। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
पलियाकलां (लखीमपुर खीरी)। दुधवा नेशनल पार्क के हाथी परिवार में करीब पांच साल बाद तीन फरवरी 2021 को किलकारी गूंजी थी, जिस पर देश विदेश से उसके नाम आए हैं। अधिकारियों का एक पैनल सुझाए गए नामों पर मंथन कर रहा है।
विज्ञापन

2018 में दुधवा नेशनल पार्क के हाथी परिवार में कर्नाटक से लाई गई हथिनी टेरेसा को शामिल किया गया था। तब से टेरेसा को दक्षिण सोनारीपुर रेंज की कैमहिया चौकी पर पैट्रोलिंग के लिए तैनात किया गया था। राजकीय हथिनी टेरेसा ने तीन फरवरी 2021 को एक मादा बच्चे को जन्म दिया था। बच्चे के नाम के लिए पार्क प्रशासन ने लोगों से भी सुझाव मांगा था। देश-विदेश से सैकड़ों नाम लोगों ने सुझाए थे। अब एक महीने बाद इन्हीं नामों को लेकर वन विभाग के आला अधिकारी मंथन कर रहे हैं। बताया गया कि बच्चे के नाम को लेकर अधिकारियों का एक पैनल बनाया गया है। उनके द्वारा तय किए गए नाम को ही टेरेसा के बच्चे को नाम दिया जाएगा।
विज्ञापन

-
इस तरीके के सुझाए गए थे नाम
हथिनी टेरेसा के नवजात बच्चे के लिए चित्रा, चिली, चंद्रिका, रीमा, अहिल्या, तारा, नूर, एटेरिया समेत लगभग 308 नाम लोगों ने सुझाए थे। जिनमें से सबसे ज्यादा आकर्षित करने वाले नाम को ही अधिकारी हरी झंडी देने का मंथन कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
अधिकारियों का पैनल बनाया गया है, जो हथिनी टेरेसा के बच्चे का नाम रखेगा। अधिकारियों की आम सहमति के बाद जो नाम होगा वही रखा जाएगा। फिलहाल अधिकारियों से इस बाबत जानकारी ली जाएगी। इसके बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
-मनोज कुमार सोनकर
डिप्टी डायरेक्टर,
दुधवा नेशनल पार्क
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed