{"_id":"684c5dd03bf7f88cf1090e74","slug":"wife-and-nephew-were-locked-in-a-room-and-accused-of-having-illicit-relations-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1004-148096-2025-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: पत्नी-भतीजे को कमरे में बंद कर लगाया अवैध संबंधों का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: पत्नी-भतीजे को कमरे में बंद कर लगाया अवैध संबंधों का आरोप
विज्ञापन
मझगईं। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला को उसके भतीजे के साथ पति ने कमरे में बंद कर दिया। आपत्तिजनक हालत में देखने की बात कहते हुए उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस दोनों को थाने ले आई। यहां महिला ने सभी आरोपों को नकारते हुए कहा कि पति उसे तलाक देना चाहता है, इसलिए उसने यह साजिश रची है।
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी दो बच्चों की मां को उसके पति ने कमरे में भतीजे के साथ बंद कर दिया। पति ने बताया कि भतीजे के साथ पत्नी को आपत्तिजनक हालत में उसने देखा और कमरे में ताला लगाकर सूचना 112 पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस भतीजे को पकड़कर थाने ले आई और पति से पत्नी को भी लाने को कहा।
थाने पहुंचकर महिला ने पुलिस को बताया कि उसका अपने भतीजे के साथ कोई खराब संबंध नहीं है। वह रुपये मांगने आया था। तभी पति ने बाहर से दरवाजा बंद कर पुलिस बुला ली। इसमें उसके भतीजे की कोई गलती नहीं है। इसके बाद पुलिस ने भतीजे को छोड़ दिया। वहीं पुलिस ने पति से जब महिला को ले जाने को कहा तो उसने मना कर दिया और तलाक देने की बात कहकर चला गया।
विज्ञापन
परेशान होकर महिला अपने मायके चली गई। वह अपने दोनों बच्चों को पति के पास ही छोड़ गई है। उधर, पुलिस का कहना है कि महिला ने अपने भतीजे को रुपये लेने आने की बात स्वीकारी है। अवैध संबंधों जैसी कोई बात नहीं है। पुलिस ने बताया कि महिला का पति उसे तलाक देकर घर से निकालना चाहता है, इसलिए ही उसने यह सारा ड्रामा किया।