फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   missing youth dead body found in canal in lakhimpur kheri

UP News: पुलिस ने किशोरी को अगवा करने का आरोपी बनाकर जिसका घर ढहाया... उसका शव नहर में मिला

Sat, 13 Jan 2024 03:13 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: बरेली ब्यूरो Updated Sat, 13 Jan 2024 03:13 PM IST
सार

लखीमपुर खीरी के ओयल कस्बे से दो जनवरी से लापता युवक का शव शुक्रवार को नहर में मिला। वहीं किशोरी का अब तक कोई सुराग नहीं लगा है। किशोरी के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने युवक के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज की थी। उसके घर बुलडोजर भी चलवा दिया था। 

विज्ञापन
missing youth dead body found in canal in lakhimpur kheri
घटना स्थल पर मौजूद पुलिस फोर्स व ग्रामीण - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

लखीमपुर खीरी के ओयल कस्बे से दो जनवरी से लापता युवक और किशोरी के मामले में शुक्रवार को पुलिस की किरकिरी हो गई। पुलिस ने जिस युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे आरोपी बनाया, बृहस्पतिवार को उसका घर भी ढहा दिया। शुक्रवार को उसी युवक का शव शारदा नहर में मिला। वहीं, किशोरी का पता नहीं चल सका है। उसकी तलाश की जा रही है।

विज्ञापन


दो जनवरी को ओयल के मोहल्ला जुलाहनटोला निवासी युवक आदिल कस्बे की ही किशोरी के साथ लापता हो गया था। दोनों का सामान नहर किनारे पड़ा मिला था। ग्रामीणों का कहना था कि दोनों नहर में कूद गए हैं। इसको लेकर कई दिन तक तलाश भी की गई, लेकिन कोई सफलता हाथ नहीं लगी। इसके बाद किशोरी की मां की तहरीर पर पुलिस ने आदिल के खिलाफ किशोरी को अगवा करने की रिपोर्ट दर्ज की थी।
विज्ञापन


Bareilly News: करणी सेना का जिलाध्यक्ष राहुल सिंह कराता था गोकशी, पुलिस ने छापा मारकर दबोचे तीन गोकश
विज्ञापन
विज्ञापन


काफी हाथ-पैर मारने के बाद भी जब पुलिस दोनों में से किसी को नहीं ढूंढ पाई तो बृहस्पतिवार को पुलिस ने आरोपी के घर का अवैध निर्माण ढहा दिया। अगले ही दिन शुक्रवार की सुबह नहर में ही आरोपी आदिल का शव मिला। किसी ग्रामीण ने शव देखा तो पुलिस को सूचना दी। मृतक आदिल की जेब से कुछ रुपये और किशोरी का आधार कार्ड बरामद हुआ है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

पुलिस पर उठ रहे सवाल
आदिल का शव मिलने के बाद लोग पुलिस की तलाश पर सवालिया निशान लगा रहे हैं। दबी जुबान से ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से नहीं लिया। इसका नतीजा यह हुआ कि आरोपी बनाए गए आदिल को जान से हाथ धोना पड़ा। वहीं, घर पर बुलडोजर पहुंचने और अवैध निर्माण गिराए जाने से परिवार के सदस्य खौफजदा हैं।

कई सवालों के नहीं मिल सके जवाब
दो जनवरी को अचानक लापता हुए आदिल और किशोरी में से आदिल का शव बरामद होने के बाद भी ऐसे कई सवाल हैं, जिनका पुलिस जवाब तलाश रही है। ग्रामीणों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि पुलिस ने एक पक्षीय कार्रवाई के ही मूड में दिखाई दे रही थी। 

पुलिस ने आरोपी के परिजनों से कई बार अलग-अलग पूछताछ की, फिर भी किसी ठोस नतीजे पर नहीं पहुंच सकी। पुलिस को सर्विलांस में भी कोई ऐसा अहम सबूत नहीं मिला, जिसके आधार पर पुलिस किसी दूसरे एंगल पर जांच करती। हालांकि किशोरी की तलाश जारी है।

अपर पुलिस अधीक्षक खीरी नेपाल सिंह ने बताया कि लापता युवक आदिल का शव नहर से मिला है। नाबालिग किशोरी की तलाश गोताखोरों ने की, मगर सफलता नहीं मिली थी। अब एनडीआरएफ की टीम तलाश में जुटी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed