फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Who returned the same seat

जिसने छीनी सीट उसी ने कराई वापसी

Sun, 12 Mar 2017 11:08 PM IST
कामता सिंह कुशवाहा गोला गोकर्णनाथ।
कामता सिंह कुशवाहा गोला गोकर्णनाथ। Updated Sun, 12 Mar 2017 11:08 PM IST
विज्ञापन
Who returned the same seat
भाजपा का लोगो
गोला में 24 वर्ष बाद काबिज हुई भाजपा
विज्ञापन

राजनीति में कुछ भी संभव है, भाजपा के साथ कुछ ऐसा ही हुआ गोला विधानसभा क्षेत्र में 1996 के चुनाव में सपा प्रत्याशी अरविंद गिरि ने भाजपा से सीट छीनी थी इस बार अरविंद गिरि ने ही यह सीट जीतकर भाजपा की झोली में डाली है। इस जीत के साथ ही यहां 24 वर्ष बाद भाजपा ने वापसी की  है, इससे कार्यकर्ताओं में खुशी है।

पूर्व  में हैदराबाद विधानसभा क्षेत्र के वर्ष 1989, 1991 और 1993 में लगातार तीन  बार भाजपा के रामकुमार वर्मा विधायक चुने गए थे यहीं से वह लोक निर्माण  मंत्री बने। 1996 के चुनाव में हैदराबाद क्षेत्र में अपना विरोध भांप पटेल रामकुमार वर्मा निघासन चले गए, जहां से चुनाव जीतकर वह सहकारिता मंत्री बने।  1996 में सपा प्रत्याशी अरविंद गिरि ने चुनाव लड़ा जो जीत गए और वर्ष 2002  और 2007 के चुनाव भी जीतते चले गए। 2012 के चुनाव के समय हैदराबाद  विधानसभा क्षेत्र का नाम बदल कर गोला विधानसभा क्षेत्र कर दिया गया। तब  पार्टी में भितरघात से जूझ रहे अरविंद गिरि बसपा में चले गए तब सपा से विनय  तिवारी ने चुनाव लड़ा और अखिलेश लहर में चुनाव जीत गए। इस सीट पर  1993 के चुनाव के बाद हुए चुनावों में भाजपा निरंतर हारती चली गई। 24 वर्ष  बाद भाजपा प्रतयाशी अरविंद गिरि ने जीत अपने नाम दर्ज कर भाजपा की वापसी  कराई है, इससे पार्टी कार्यकर्ता गदगद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed