फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   White team won first trophy of GCM league

व्हाइट टीम ने जीती जीसीएम लीग की पहली ट्रॉफी

Sun, 03 Jan 2021 10:42 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 03 Jan 2021 10:42 PM IST
विज्ञापन
White team won first trophy of GCM league
बिजुआ। गुलरिया चीनी मिल में प्रथम अंडर-15 क्रिकेट मैच में व्हाइट टीम ने जीत हासिल कर ट्रॉफी अपने नाम कर ली। अनुभव तिवारी को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन

गुलरिया मिल कॉलोनी परिसर में आयोजित अंडर-15 जूनियर क्रिकेट मैच प्रतियोगिता रेड एवं व्हाइट क्लब के बीच हुई। मुख्य अतिथि मानव संसाधन प्रशासन अधिकारी लखन लाल त्रिवेदी ने फीता काटकर टूर्नामेंट का उद्घाटन किया। रेड क्लब की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 16 ओवरों में 94 रन बनाए, जिसमें सत्यम और ऋषभ ने 15-15 रन बनाए। व्हाइट टीम की तरफ से संस्कार ने तीन विकेट और वाशू ने दो विकेट लिए, जिसका पीछा करते हुए व्हाइट क्लब के अनुभव के 28 रन और सोनू की 15 रनों की बदौलत टीम ने दो गेंद रहते लक्ष्य को पा लिया। रेड क्लब की तरफ से अंशू ने 3 विकेट लिए। अच्छे प्रदर्शन के लिए अनुभव तिवारी को मैन ऑफ द मैच चुना गया, विजेता टीम को चीनी मिल के उप महाप्रबंधक (वाणिज्य) तुषार अग्रवाल, लखनलाल ने संयुक्त रूप से इनाम दिया। इस अवसर पर अतिथि के रूप में डिस्टलरी के प्रोडक्शन हेड विनोद मिश्रा, श्याम अग्रवाल, मानवेद्र सिंह, निवास कापरी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed