फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Where was removed from encroachment There was again capture

जहां से हटाया था अतिक्रमण  वहां फिर हो गया कब्जा  

Mon, 31 Jul 2017 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो   लखीमपुर खीरी। 
अमर उजाला ब्यूरो   लखीमपुर खीरी।  Updated Mon, 31 Jul 2017 11:24 PM IST
विज्ञापन
 Where was removed from encroachment There was again capture
अतिक्रमण - फोटो : अमर उजाला
दोबारा पहुंची टीमें, हटवाया अतिक्रमण, भर ले गईं सामान   
विज्ञापन

प्रशासन ने शहर में दो दिन पहले अभियान चलाकर अस्थाई और स्थाई अतिक्रमण हटाया था। इसके बावजूद पटरी दुकानदारों ने फिर से अपने ठेले और खोमचे लगाकर अतिक्रमण कर लिया। सोमवार को जब एसडीएम के नेतृत्व में टीमें नगरपालिका के साथ जायजा लेने निकली तो टीम को दोबारा अतिक्रमण मिला। इस पर नगरपालिका कर्मचारियों ने अतिक्रमण हटाते हुए ठेेेेले और खोमचों को ट्रॉलियों में भर लिया। इससे पटरी दुकानदारों में हड़कंप मचा रहा। 
शहर में शनिवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू हुआ था। एसडीएम सदर के नेतृत्व में पुलिस के साथ निकली नगरपालिका की टीमों ने शनिवार को कचहरी से लेकर जिला अस्पताल रोड का पूरा अतिक्रमण साफ कर दिया था। इस दौरान अतिक्रमण की जद में आए पक्के निर्माण को भी तोड़ दिया गया था। रविवार को अभियान नहीं चला। इसके बाद सोमवार को एसडीएम सदर नागेंद्र सिंह  के नेतृत्व में पुलिस फोर्स के साथ नगरपालिका की टीम ने अतिक्रमण से मुक्त की गईं सड़कों का जायजा लिया। इस दौरान दोबारा अतिक्रमण मिला। इस पर प्रशासन अतिक्रमण हटाते हुए लोगों के खोखे, ठेले आदि ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में लादकर पालिका कार्यालय ले गए। इससे फुटपाथ दुकानदारों में अफरा-तफरी का माहौल रहा। 
विज्ञापन

 
मुख्य मार्गों पर भारी अतिक्रमण से दिक्कतें      
कई बार शिकायत के बाद भी नहीं निकला समाधान

पलियाकलां। मुख्य मार्गों के किनारे ठेला आदि लगाने के साथ ही कई रोड भारी अतिक्रमण की चपेट में हैं, जिससे आए दिन जाम की स्थिति बनी रहती है। कई बार इसकी शिकायत लोगों ने प्रशासनिक अधिकारियों से भी की है, लेकिन एक-दो बार अभियान चलाकर दुकानें हटाई जाती हैं। इसके बाद फिर से दुकानें लगी दी जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अतिक्रमण की समस्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। अतिक्रमण की वजह से सड़कें सिकुड़ गई हैं, साथ ही वाहन भी रोड पर खड़ा किए जाने से रोजाना शहर के मुख्य मार्गों पर जाम की स्थिति बनी रहती है। शहर की स्टेशन रोड पर दोनों तरफ ठेला, वाहनों के साथ ही दुकानों का सामान रोड के किनारे तक सजा दिया जाता है जिससे लोगों को दिक्कतें होती हैं। इसी तरह सिनेमा चौराहा, मेला रोड सहित अन्य कई रोडों का भी यही हाल है। कई बार इसको लेकर लोगों ने शिकायतें भी की हैं, लेकिन एक-दो बार अभियान चलाया जाता है उसके बाद ढील दे जाती है। ढील मिलते ही रोड का फिर से वही हाल हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed