फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   When the MLA got angry and started leaving after not finding a vacant chair, the officers flattered him

Lakhimpur Kheri News: कुर्सी खाली न मिलने पर विधायक नाराज होकर जाने लगे तो अफसरों ने की खुशामद

Sun, 11 Jan 2026 11:04 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sun, 11 Jan 2026 11:04 PM IST
विज्ञापन
When the MLA got angry and started leaving after not finding a vacant chair, the officers flattered him
कलक्ट्रेट सभागार में प्रेसवार्ता करते हुए प्रभारी मंत्री नितिन अग्रवाल। संवाद
लखीमपुर खीरी। मनरेगा योजना का नाम अब वीबी जी राम जी हो गया है। इसमें कई बदलाव किए गए हैं। इसकी जानकारी लोगों तक पहुंचाने के लिए रविवार को प्रभारी मंत्री नितिन अग्रवाल कलक्ट्रेट सभागार में प्रेसवार्ता के लिए पहुंचे। वे अपने काफिले के साथ सभागार में बैठ गए। पीछे से शहर विधायक योगेश वर्मा आए लेकिन कुर्सी खाली न होने पर वे नाराज होकर सभागार से बाहर चले गए।
विज्ञापन

फिर क्या विधायक के नाराज होने पर अफसरों में खलबली मच गई। अफसरों ने आनन-फानन विधायक को रोका और उनसे निवेदन कर सभागार में वापस चलने के लिए कहा। अफसरों के मनाने पर विधायक वापस सभागार में आयोजित प्रेसवार्ता में शामिल हुए।
विज्ञापन

इधर, प्रेसवार्ता में मंत्री ने कहा कि कांग्रेस के समय मनरेगा में जो त्रुटियां थीं, उनका सुधार करते हुए विकसित भारत रोजगार, आजीविका के लिए गारंटी मिशन (ग्रामीण) विकसित भारत-जी राम जी नाम दिया गया है। इससे देश के ग्रामीण परिवारों के लिए एक ऐतिहासिक कदम है। रोजगार गारंटी 100 दिनों से बढ़ाकर 125 दिन कर दिया। साथ ही काम न मिलने पर बेरोजगारी भत्ता व मजदूरी का पैसा मिलने पर ब्याज दिए जाने की बात मंत्री ने बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यों का दायरा भी बढ़ा ः प्रभारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने कहा कि मनरेगा में अब तक गड्ढा खोलने और पटाने का काम था लेकिन अब काम का दायरा बढ़ा दिया गया। जल सुरक्षा और संरक्षण कार्य, ग्रामीण अब संरचना से जुड़े कार्य, आजीविका संवर्धन के कार्य और जलवायु परिवर्तन व प्रतिकूल मौसम से निपटने वाले कार्य भी शामिल कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed