फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   wheather

कोहरे से थमी वाहनों की रफ्तार, जनजीवन प्रभावित

Thu, 04 Dec 2014 06:55 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Thu, 04 Dec 2014 06:55 PM IST
विज्ञापन
wheather
जिले में दूसरे दिन भी कोहरा छाए रहने से जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा। कोहरा गुरुवार रात से ही पड़ना शुरू हो गया था। सुबह होते-होते कोहरा और घना हो गया। पूरा जिला कोहरे की चादर में लिपटा हुआ नजर आया। तापमान में गिरावट से ठंड एकाएक बढ़ गई है। एकाएक मौसम में बदलाव आने से लोग जुकाम, बुखार और सर्दी जनित बीमारियों की चपेट में आ गए हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 23.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। रात से शुरू हुआ कोहरा बृहस्पतिवार को दिन में 11 बजे तक जारी रहा। घने कोहरे में ही बच्चों को स्कूल-कॉलेज जाना पड़ा। इस बीच सर्द हवाएं चलने से लोगों की कंपकंपी छूट गई। सुबह 11 बजे जब गुनगुनी धूप खिली तो लोग घरों से बाहर आकर धूप सेंकने लगे।
विज्ञापन

इधर, तापमान में गिरावट आने और सर्दी बढ़ने से बुजुर्ग सर्दी जनित बीमारियाें जैसे सर्दी जुकाम, बुखार, स्वांस संबंधी बीमारियां और विंटर डायरिया की चपेट में आने लगे हैं। बच्चों के लिए भी यह सर्दी भारी पड़ रही है। सर्दी बढ़ने से आम जनजीवन पर प्रभाव पड़ने लगा है। लोगों की सामान्य दिनचर्या पर भी प्रभावित हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घने कोहरे के कारण वाहनों की रफ्तार थम सी गई है। सुबह सड़कों पर वाहनों को रेंग-रेंग कर चलते देखा गया। कोहरे के कारण थोड़ी दूर भी कुछ दिखाई नहीं दे रहा था। इसके चलते लोगों को दिन में हेडलाइट जलाकर वाहन चलाने पड़े। बृहस्पतिवार को भी कई ट्रेनें लखीमपुर स्टेशन पर देर से पहुंची। इससे यात्रियों को भारी परेशानी उठानी पड़ी।


प्रशासन ने नहीं किए बचाव के इंतजाम
जिले में सर्दी का प्रकोप बढ़ने के बाद भी जिला प्रशासन ने अभी तक सर्दी से बचाव का कोई इंतजाम नहीं किया है। अभी न तो कहीं अलाव जलना शुरू हुए हैं न ही गरीबों को कंबल वितरण का कार्यक्रम ही शुरू किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed