फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Welcome winners

विजेता खिलाड़ियों का स्वागत

Wed, 28 Oct 2015 07:19 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Wed, 28 Oct 2015 07:19 PM IST
विज्ञापन
Welcome winners
मंडलीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता भरावन इंटर कॉलेज हरदोई से प्रतिभाग करके वापस लखीमपुर आने पर सभी खिलाड़ियों का स्वागत किया गया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में सब जूनियर बालकों में लुकेश कुमार 100 मीटर, 200 मीटर दौड़ में प्रथम, 80 मीटर बाधा दौड़ और ऊंची कूद में रुस्तम राना प्रथम व लंबी कूद में दूसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं महेश कुमार ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। जूनियर बालकों में रामदेव राना ने तिकड़ी कूद, लंबी कूद में प्रथम और 100 मीटर में तृतीय, श्याम कुमार, अमित कुमार और सुमित कुमार ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। सीनियर वर्ग में हीरालाल चक्र क्षेपण, हैमर क्षेपण, गोला क्षेपण में प्रथम स्थान प्राप्त कर व्यक्तिगत चैम्पियनशिप प्राप्त की। इसी वर्ग में मो. वारिस, दिलीप कुमार, रमेश साहनी ने भी द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। सीनियर वर्ग की बालिकाओं में अंतिमा पांडे, गोदावरी, सावित्री ने प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। जूनियर वर्ग की बालिकाओं में साक्षी वर्मा प्रथम स्थान पर रहीं। सब जूनियर बालिकाओं में सोली, अंकिता और निधि ने प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। सब जूनियर बालकों में आलओवर चौम्पियन शिप प्राप्त हुई। जूनियर वर्ग बालकों में उप विजेता व सब जूनियर बालिकाओं में भी उप विजेता लखीमपुर खीरी जिला रहा। इस प्रकार लखीमपुर ने 187 अंक प्राप्त कर पदक तालिका में मंडल में द्वितीय स्थान पर रहा। इस मंडलीय टीम के कोच रामकिशोर सैनी, प्रगट सिंह, विपनेश मिश्रा, श्रवण कुमार मौर्या, शिशिर शुक्ला, हेमलता बलूनी व सरिता मिश्रा थीं। ये सभी विजयी प्रतिभागी नवंबर माह में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता जो गोरखपुर में संपन्न होगी, उसमें लखनऊ की टीम से प्रतिभाग करेंगे। इस सफलता पर जिला विद्यालय निरीक्षक ने बधाई दी है।
उधर तहसील स्तर पर ओयल में, जिला स्तर पर गोला में और मंडल स्तर पर हरदोई में गोला फेंक प्रतियोगिता में पहला स्थान प्राप्त करने वाली कुंवर खुशवक्तराय बालिका इंटर कॉलेज की छात्रा प्रतिमा पांडेय को विद्यालय ने सम्मानित किया। विद्यालय के प्रबंधक डॉ. सत्यव्रत निगम, प्रधानाचार्या भारती जायसवाल, कोच और टीम मैनेजर हेमलता बलूनी ने छात्रा को पुरस्कृत किया और उसके उज्जवल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन

पलियाकलां/भीरा। छाजूराम केन ग्रोवर्स इंटर कॉलेज के मंडलीय प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने वाले बच्चों को कॉलेज प्रबंधन ने सम्मानित किया। उन्होंने स्वर्ण, रजत, कांस्य आदि सात पदक हासिल किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

छाजूराम केन ग्रोवर्स इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य मुकुट बिहारी मिश्र, उपप्रधानाचार्य दीपेंद्र कुमार मिश्र, संजीव सिंह, सूर्य प्रकाश वर्मा आदि ने मंडलीय प्रतियोगिताओं स्वर्ण, रजत, कांस्य पदक हासिल कर कॉलेज का नाम रोशन करने वाले कादंबरी मिश्रा, अंतिमा सिंह, सरला देवी, वर्षा रानी, सपना, शिवपूजन साहनी, धर्मपाल साहनी, सूरज कुमार आदि छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed