फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Weekly detention..stop shops, masks and social distance attention

साप्ताहिक बंदी..खोल रहे दुकान, मास्क न सामाजिक दूरी का ध्यान

Sun, 28 Jun 2020 11:18 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jun 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
Weekly detention..stop shops, masks and social distance attention
जिला अस्पताल गेट पर खुली एक दुकान। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
लखीमपुर खीरी। रविवार को साप्ताहिक बंदी का असर नहीं दिखा। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में कई दुकानें, चाय के होटल, पान के खोखे आदि खुले रहे। पुलिस ने भी नियमों का उल्लंघन कर दुकान खोलने वालों से मुंह मोड़ लिया।
विज्ञापन

जिले में कोरोना संक्रमण का खतरा अभी टला नहीं है। लगातार संक्रमितों के केस सामने आ रहे हैं। डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने रविवार को पूरे जिले में साप्ताहिक बंदी की घोषणा की थी। शुरुआती दौर में तो दुकानें बंद रहीं। पुलिस ने भी सख्ती की। नियम विरुद्ध दुकानें खोलने, मास्क न लगाने और सामाजिक दूरी का ख्याल न रखने वालों पर कार्रवाई की पर इस रविवार को डीएम के साप्ताहिक बंदी के आदेश का पालन होता नहीं दिखा। शहर की प्रमुख खपरैल बाजार, किराना बाजार, कपड़ा बाजार और मेन रोड की दुकानें पूरी तरह से बंद रहीं, लेकिन अस्पताल रोड, डीसी रोड, नौरंगाबाद रोड पर कई चाय के होटल, पान के खोखे, किराने की दुकानें आदि खुलीं। इन दुकानों पर लोग न तो मास्क लगाए दिखे। न ही सामाजिक दूरी दिखाई दी।
विज्ञापन

संपूर्णानगर। थाना क्षेत्र में कई जगह साप्ताहिक बंदी बेअसर रही। व्यापारी अपनी मर्जी से दुकानें खोल रहे हैं। सुबह से ही दुकानें खुल जाती हैं। बिना मास्क के व्यापारी दुकानों पर बैठते हैं। ग्राहक भी बिना मास्क बाजारों में घूमते रहते हैं। प्रशासन सब कुछ जान कर भी आंख बंद कर बैठा है। ग्रामीणों का कहना है कि इस तरह के माहौल में कैसे कोरोना को हराया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्ती की जा रही है। साप्ताहिक बंदी का कड़ाई से पालन पुलिस करा रही है। फिर भी यदि कोई दुकान खोल रहा है तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

-अरुण कुमार सिंह, एएसपी

हैदराबाद पुलिस ने बंद कराईं दुकानें
ममरी। हैदराबाद थाना पुलिस ने गाइड लाइन का उल्लंघन कर साप्ताहिक बंदी के दिन भी कस्बा ममरी, महेशपुर, अजान, अहमदनगर, रोशननगर की मार्केट में दुकान खोले बैठे लोगों की दुकानें बंद कराकर उन्हें जमकर फटकार लगाई। पुलिस कर्मियों ने हिदायत दी कि जो भी गाइड लाइन का उल्लंघन करता मिलेगा उसके खिलाफ धारा 188, 269, 270 के तहत कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की सख्ती से दुकानदारों में अफरा-तफरी मची रही और मार्केट में सन्नाटा पसर गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed