फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Wedding colours dominate the electronics market

Lakhimpur Kheri News: इलेक्ट्रॉनिक बाजार पर छाया सहालग का रंग

Thu, 29 Jan 2026 11:33 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Thu, 29 Jan 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
Wedding colours dominate the electronics market
शोरूम पर खरीदारी करते लोग। संवाद
लखीमपुर खीरी। पांच फरवरी से शुरू हो रहे सहालग ने बाजार में रौनक बढ़ा दी है। अच्छे कारोबार की उम्मीद में इलेक्ट्रॉनिक दुकान के व्यापारियों के चेहरे खिले हुए हैं। शादी-विवाह को लेकर वर-वधू के परिजन ही नहीं, बल्कि रिश्तेदार और मित्र भी उपहार खरीदने के लिए बाजार में पहुंच रहे हैं, जिससे दुकानों पर भीड़भाड़ बढ़ने लगी है।
विज्ञापन

इलेक्ट्रॉनिक्स बाजार के आंकड़ों को देखें तो पिछले साल सहालग में करीब ढाई से 3 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ था। इस बार नए वर्ष में यह पहली सहालग होगी, इसलिए बिक्री और बढ़ने की उम्मीद है। इलेक्ट्रॉनिक कारोबारियों का कहना है कि इस समय उपहार में देने के लिए एलईडी टीवी की सबसे ज्यादा मांग देखी जा रही है।
विज्ञापन

आकर्षक मॉडल, बेहतर क्वालिटी और कंपनियों की ओर से मिल रहे ऑफर्स के चलते फ्रिज और वाशिंग मशीन की भी बिक्री में इजाफा हुआ है लेकिन गिफ्ट आइटम के तौर पर मिक्सर ग्राइंडर, ओवन की मांग सबसे अधिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


व्यापारी रमन शेखर, युवराज, मो. हनीफ और युवराज तिवारी के अनुसार, आने वाले दिनों में बिक्री और तेज होने की उम्मीद है। कारोबारियों का कहना है कि ग्राहक अब गारंटी और गुणवत्ता को प्राथमिकता दे रहे हैं।

शादी में घरेलू जरूरत की वस्तुएं देना अब आम हो गया है। फ्रिज और वाशिंग मशीन आज हर घर की जरूरत है।
-ज्ञानकिशोर अवस्थी, खमरिया

एलसीडी टीवी दहेज में देने से घर की जरूरत भी पूरी होती है और उपहार भी अच्छा माना जाता है।
- बीएन दीक्षित, लखीमपुर

शोरूम पर खरीदारी करते लोग। संवाद

शोरूम पर खरीदारी करते लोग। संवाद

शोरूम पर खरीदारी करते लोग। संवाद

शोरूम पर खरीदारी करते लोग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed