{"_id":"60fb06a78ebc3e586672a542","slug":"webinars-competitions-on-ground-water-conservation-lakhimpur-news-bly4540017196","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूजल संरक्षण पर हुई वेबिनार, प्रतियोगिताएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूजल संरक्षण पर हुई वेबिनार, प्रतियोगिताएं
विज्ञापन
पोस्टर में प्रियांशु, निबंध में माधुरी और स्लोगन में रवि रहे अव्वल
गोला गोकर्णनाथ। माध्यमिक शिक्षा विभाग एवं जिला विज्ञान क्लब के संयुक्त तत्वावधान में भूजल सप्ताह के तहत वेबिनार और ऑनलाइन प्रतियोगिताएं कराई गईं, जिसमें छात्रों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
पोस्टर प्रतियोगिता में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज गोला के प्रियांशु सिंह प्रथम, धर्म सभा इंटर कॉलेज लखीमपुर के रवि शर्मा द्वितीय, सनातन धर्म बालिका इंटर कॉलेज की रितु मिश्रा तृतीय, निबंध प्रतियोगिता में गुरु नानक विद्यालय लखीमपुर की माधुरी राठौर प्रथम, कृषक समाज इंटर कॉलेज गोला की रागिनी शुक्ला द्वितीय, केंद्रीय विद्यालय लखीमपुर की प्रकाशिनी तृतीय, स्लोगन प्रतियोगिता में जेपी इंटर कॉलेज मोहम्मदी के रवि कश्यप प्रथम, राजकीय हाई स्कूल गनेशपुर के अमान खान द्वितीय, बिजुआ के अमित कुमार तृतीय स्थान पर रहे। विद्या चौरसिया, रजनी गुप्ता, प्राची श्रीवास्तव, देवांश गिरि और पलक गुप्ता को सांत्वना पुरस्कार मिला।
डॉ. एलआर वर्मा, लवलेश वर्मा और पंकज बाजपेई प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में रहे। भूजल सप्ताह के तहत हुई वेबिनार में मुख्य अतिथि डीआईओएस डॉ. ओपी त्रिपाठी, मुख्य वक्ता उत्तर प्रदेश गन्ना शोध परिषद के वैज्ञानिक डॉ. संजीव पाठक ने भूजल संरक्षण पर अपना पक्ष रखा।