{"_id":"5fe8d2a98ebc3e3ec81e58d9","slug":"weather-lakhimpur-news-bly4316940179","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज और गुनगुनी धूप का मजा, कल से गिरेगा कोहरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज और गुनगुनी धूप का मजा, कल से गिरेगा कोहरा
विज्ञापन
अमीरनगर में कोहरा।
- फोटो : LAKHIMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी। मौसम में फिर से बदलाव आने वाला है। रविवार को दिन में धूप निकली और सुबह-शाम गलन रही। मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार को आसमान साफ रहेगा और धूप भी निकलेगी। मंगलवार को कोहरा गिरने के साथ ही शीतलहर चल सकती है, जिससे लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ सकता है।
करीब चार-पांच दिनों से लगातार अच्छी धूप निकलने से लोगों को कड़ाके की ठंड से अभी राहत मिली हुई है। इससे रविवार को अधिकतम तापमान 22 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस रहा। रविवार को दिन में एक-दो बार आंशिक रूप से बादल छाए, लेकिन कुछ देर बाद ही छंट गए। मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के निदेशक जेपी गुप्ता ने बताया कि मंगलवार से मौसम बदलने लगेगा। कोहरा पड़ने के साथ ही शीतलहर चलेगी। सुबह-शाम गलन बढ़ेगी। कोहरे का असर मंगलवार से लेकर गुरुवार तक रहेगा। इससे नए साल का आगाज कड़ाके की ठंड के साथ ही होगा।
-
घने कोहरे में वाहनों की धीमी रही रफ्तार
अमीरनगर। कई दिनों के बाद रविवार की सुबह घने कोहरे के चलते मोहम्मदी, लखीमपुर हाईवे से गुजरने वाले वाहनों की गति धीमी पड़ गई। वहीं कुंभी चीनी मिल के लिए जाने आने वाले वाहन चालकों को लाइटें जलाकर चलना पड़ा। घने कोहरे के बाद 10 बजे मौसम साफ हो गया।
विज्ञापन
गुलरिया। लखीमपुर से भीरा पलिया होकर दुधवा नेशनल पार्क तक जानेवाले मार्ग पर सुबह घना कोहरा पड़ने पर चौपहिया वाहनों को लाइट जलाकर निकलना पड़ा। सड़क पर 10 मीटर दूर तक नहीं दिखाई पड़ रहा था। जिससे यातायात प्रभावित हुआ। संवाद