{"_id":"5fcbe1ed8ebc3ecf871258de","slug":"weather-lakhimpur-news-bly429229223","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुबह-शाम ठंडक, दोपहर में पसीना छुड़ा रही धूप की तपिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुबह-शाम ठंडक, दोपहर में पसीना छुड़ा रही धूप की तपिश
विज्ञापन
धूप निकलने पर इस तरह घरों से निकले लोग
- फोटो : LAKHIMPUR
लखीमपुर खीरी। ठंडक के मौसम में तापमान के उतार चढ़ाव का दौर जारी है, जिससे सुबह-शाम मौसम के मुताबिक ठंडक हो रही है। तो वहीं दिन में धूप की तपिश लोगों के पसीने छुड़ा रही है। धूप में जरा देर रुकने पर जैकेट पहनना मुश्किल है और स्वेटर तक बर्दाश्त नहीं होते। वहीं शाम होते ही ठंडक बढने लगती है। वहीं शीतलहर न चलने से भी लोगों को अभी कड़ाके की ठंडक से राहत मिली हुई है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक अभी चार दिनों तक ऐसे ही शुष्क मौसम रहेगा, जिससे तापमान में गिरावट आने की उम्मीद कम है।
वर्ष 2020 में होली के बाद कोरोना काल में भी अप्रैल तक ठंडक ने लोगों का पीछा किया था। इसके बाद मौसम में बदलाव के कयास लगने लगे थे। मौसम विशेषज्ञ इसे ग्लोबल वार्मिंग से जोड़कर देख रहे हैं, तो वहीं लोग भी बदलते मौसम के तेवरों से हैरान हैं। दिसंबर की शुरुआत में भी तापमान में गिरावट आना तो दूर बल्कि कई दिनों से स्थिर बना हुआ है। शनिवार को अधिकतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 12 डिग्री रहा जो पिछले दिनों से कुछ अधिक हुआ है। आगामी दिनों में भी तापमान में गिरावट की उम्मीद नहीं है। मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के निदेशक जेपी गुप्ता ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम शुष्क बना हुआ है। इससे मौसम में कोई बदलाव आने की कुछ दिनों तक उम्मीद नहीं है और न ही बारिश की संभावना है। उन्होंने कहा कि चार दिनों तक तापमान में गिरावट नहीं आएगी। संवाद