फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   weather

सुबह हुई बारिश, तो दोपहर में निकली चटक धूप

Thu, 11 Jun 2020 10:19 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2020 10:19 PM IST
विज्ञापन
weather
लखीमपुर खीरी। गुरुवार की सुबह अचानक मौसम ने करवट बदली और अलग-अलग हिस्सों में हल्की-मध्यम बारिश हुई। इससे कुछ देर के लिए लोगों को उमस से राहत मिली, लेकिन दोपहर होते ही सूरज की चटक रोशनी से लोग पसीना पोछते नजर आए। राजापुर मंडी परिसर में बारिश नहीं हुई, जिससे व्यापारियों ने राहत की सांस ली। नहीं तो हजारों क्विंटल गेहूं भीग जाता। अभी रविवार, सोमवार और मंगलवार तक बारिश होने की संभावना बनी है।
विज्ञापन

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक एक बार फिर से प्री मानसून की बारिश हुई है। गुरुवार को सुबह से बादल छा गए, जिसके बाद कई हिस्सों में बारिश हुई। बारिश हल्की-मध्यम रही, लेकिन इससे लोगों को चिलचिलाती धूप और भीषण उमस से कुछ घंटे राहत मिली। गुरुवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा, जबकि न्यूनतम तापमान भी 29 डिग्री रहा।
विज्ञापन

गोला गोकर्णनाथ। तीन दिन से हो रही भीषण गर्मी से परेशान लोगों को गुरुवार सुबह पड़ी हल्की फुहार से राहत मिली। हालांकि तेज वर्षा नहीं हुई लेकिन दोपहर तक आसमान में बादल घुमड़ते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोशननगर। झमाझम बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली। पिछले कई दिनों से भीषण गर्मी पड़ रही थी, बारिश से पशु, पक्षी को भी राहत मिली। बारिश से गन्ना, ज्वार, मक्का, सब्जी, साठा धान आदि फसलों को लाभ हुआ। बाबरपुर, जमुनहां, कैमा, रामपुर डाटपुर, सेखवापुर, अम्बरपुर आदि गांवों में बारिश हुई।
बिझौली। उमड़-घुमड़ के आए बदरा गुरुवार की सुबह फसलों के लिए अमृत बनकर बरसे जिससे किसानों के चेहरे खिल उठे। करीब 30 मिनट हुई बारिश ने गर्मी से निजात दिलाई। दोपहर तक बादल छाए रहे। वर्षा से गांवों की सड़कों पर जलभराव हो गया। राहगीरों को दिक्कत का सामना करना पड़ा।
पलियाकलां सुबह पांच बजे तेज आंधी के साथ बारिश हुई। कई सड़कों पर पेड़ गिरने से लोगों को आवागमन में दिक्कत आई तो शहर के निचले मोहल्लों में एक से दो फुट तक पानी भर गया।

तेज आंधी से ब्लॉक जाने वाले रोड पर एक विशालकाय नीम का पेड़ गिर गया तो पलिया-दुधवा रोड पर भारी पेड़ बिजली के पोल पर गिर गया। जिससे इलाके की बिजली भी गुल हो गई। इसी प्रकार निघासन रोड पर कई छोटे पेड़ सड़क पर गिर गए तो शहर के कई निचले मोहल्लों में जलभराव हो गया। चमन चौराहे से मछली मंडी जाने वाले रोड, भीरा रोड, संपूर्णानगर रोड, पांडेय बाबा मंदिर जाने वाले रोड पर एक से दो फुट तक पानी भर गया। इससे लोगों को काफी दिक्कत आई।
संपूर्णानगर बृहस्पतिवार को सुबह तेज बारिश से चीनी मिल जाने वाली सड़क जलमग्न हो गई। गड्ढ़ों में पानी भरने से लोगों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा।
प्री मानसून बारिश हैै। रविवार से मंगलवार तक बारिश हो सकती है। इस दौरान बादल छाए रह सकते हैं। ऐसे में कई दिनों तक लोगों को उमस से राहत मिल सकती है।
-जेपी गुप्ता, निदेशक, मौसम विज्ञान आंचलिक केंद्र, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed