फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Weather fluctuations continue amid yellow alert for storm

Lakhimpur Kheri News: आंधी के यलो अलर्ट के बीच मौसम का उतार-चढ़ाव जारी

Sat, 24 May 2025 10:57 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 24 May 2025 10:57 PM IST
विज्ञापन
Weather fluctuations continue amid yellow alert for storm
लखीमपुर खीरी। जिले में पिछले कई दिन से आंधी-तूफान को लेकर चल रहे यलो अलर्ट के बीच मौसम का उतार-चढ़ाव भी जारी है। दिन में एक-आध बार ही हल्की बदली होने के चलते फिलहाल गर्मी से कोई राहत नहीं है। हालांकि चल रहीं तेज हवा से उमस में कुछ राहत जरूर है।मौसम विभाग ने आंधी-तूफान को लेकर अगले छह दिन तक यलाे अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन

मई जाने को है। ऐसे में गर्मी भी अपना प्रचंड रूप दिखा रही है। दिन में आसमान से आग बरस रही है और जमीन भी तप रही है। दोपहर में शरीर झुलसा देने वाली धूप व गर्म हवा ने लोगों को घरों में कैद कर दिया है। हालांकि मौसम विभाग ने कई दिन से आंधी-तूफान को लेकर यलो अलर्ट जारी कर रखा है। पिछले कई दिन से बारिश का भी पूर्वानुमान हर रोज रहा, पर सिर्फ बुधवार को पलिया और निघासन क्षेत्र में बारिश हुई। उसके बाद से गर्मी लोगों को सता रही है।
विज्ञापन

शनिवार को अधिकतम तापमान 37.6 डिग्री, जबकि न्यूनतम पारा पहले के मुकाबले बढ़कर 29 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। सुबह से ही धूप ने लोगों को सताना शुरू कर दिया। दोपहर में सूरज ने प्रचंड रूप दिखाया तो चिलचिलाती धूप व गर्म हवा के थपेड़ों ने लोगों का सड़क पर निकलना दुश्वार कर दिया। तेज धूप की वजह से लोग घरों में दुबके रहे। जरूरी कामकाज वाले निकले लोगों को मुंह पर दुपट्टा व कपड़ा बांधकर निकलना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाम को सूरज की तपिश कम हुई तो लोग घरों से बाहर निकले। रात में मौसम गर्म रहा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, आने वाले दिनों में तेज हवा के साथ बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। आंधी-तूफान को लेकर अगले छह दिन तक यलाे अलर्ट भी जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed