{"_id":"62a62d55eec9b04b0d1a90df","slug":"weakness-does-not-come-from-donating-blood-but-the-body-benefits-lakhimpur-news-bly4879821151","type":"story","status":"publish","title_hn":"रक्तदान से नहीं आती कमजोरी, बल्कि शरीर को होता है फायदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रक्तदान से नहीं आती कमजोरी, बल्कि शरीर को होता है फायदा
विज्ञापन
अमर उजाला फाउंडेशन का रक्तदान शिविर कल
9654263694, 6368724161 पर कराएं पंजीकरण
लखीमपुर खीरी। रक्तदान करना जहां एक तरफ पूरी तरह सुरक्षित है, वहीं इससे आप न किसी की जान बचा सकते हैं, बल्कि अपने शरीर को भी कई बीमारियों से सुरक्षित रख सकते हैं। ब्लड डोनेशन से ब्लड प्रेशर और वजन दोनों नियंत्रित रहते हैं। वहीं हार्ट से लेकर कैंसर जैसी बीमारियां होने का खतरा भी कम रहता है।
ब्लडबैंक प्रभारी डॉ. केपी सिंह बताते हैं कि अक्सर रक्तदान करने को लेकर लोगों को शरीर में कमजोरी आने का डर रहता है, लेकिन ऐसा नहीं होता। रक्तदान करने से शरीर को कई फायदे होते हैं। इससे दिल की सेहत में सुधार होता है तो वहीं वजन कंट्रोल रहता है। कैंसर जैसी बीमारियां होने का खतरा भी कम हो जाता है। रक्तदाता एक यूनिट रक्त का दान कर किसी की जान बचा सकता हैं और अपने शरीर को भी स्वस्थ रख सकता है।
कैंसर का खतरा कम
नियमित रक्तदान से शरीर में आयरन की अधिकता नहीं होती है। इससे कुछ खास तरह के कैंसर के खतरे से बचा जा सकता है।
दिल रहता है तंदरुस्त
ब्लड डोनेशन से दिल की बीमारियां और स्ट्रोक का खतरा कम रहता है। खून में ज्यादा आयरन होने से दिल की सेहत पर असर पड़ता है। रक्तदान करने से शरीर में आयरन की मात्रा संतुलित रहती है।
विज्ञापन
रेड सेल्स प्रोडक्शन
ब्लड डोनेशन के बाद शरीर खून की कमी को पूरा करने के लिए काम करता है, ऐसे में शरीर में लाल रक्त कोशिकाएं ज्यादा बनती हैं, जिससे सेहत में सुधार होता है।
नियमित रक्तदान से लाभ
- शरीर में खून बनने की प्रक्रिया तेज होती है।
- रक्तदान से पहले जांच में शरीर की स्थिति पता चलती है।
- रक्तदान के बाद होने वाली खून की जांच में एचआईवी, हेपेटाइटिस, वीडीआरएल, मलेरिया का पता चलता है। इनकी रिपोर्ट निगेटिव होने पर ही रक्त का उपयोग किया जाता है। पॉजिटिव मिलने पर रिपोर्ट गोपनीय रखकर रक्तदाता को जानकारी देकर इलाज मुहैया कराया जाता है।