{"_id":"60ec8a5d8ebc3e13531a5f1c","slug":"water-crises-lakhimpur-news-bly4529140145","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे परिसर में पानी का संकट बरकार, नगर पालिका बुझा रही प्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे परिसर में पानी का संकट बरकार, नगर पालिका बुझा रही प्यास
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी। पिछले तीन दिन से रेल परिसर से लेकर रेलवे कॉलोनी में पानी का संकट बना हुआ है। ऐसे ही हालात अभी दो दिन और रहने की संभावना है, क्योंकि पहले जला मोटर निकालकर उसकी सफाई होगी और उसके बाद ही नया मोटर लग सकेगा। हालांकि रेलवे कॉलोनी में रहने वालों के लिए नगर पालिका सहारा बनी है। पालिका प्रशासन टैंकर भेजकर कॉलोनीवासियों को पानी की आपूर्ति करा रहा है।
रेलवे परिसर में साइकिल स्टैंड के पास लगा पंप शनिवार दोपहर जल गया था। हालांकि जला मोटर सोमवार केे निकाल लिया गया। मगर, इसे दुरुस्त होने में अभी दो और लगने की संभावना है। संबंधित लोगों की माने तो मोटर निकाल लिया गया है। अब इसकी सफाई कराई जाएगी, जिसके बाद नया मोटर लगेगा। तब जाकर पानी की आपूर्ति बहाल हो सकेगी। हालांकि सोमवार शाम तक पंप की सफाई के लिए मशीन कानपुर से नहीं पहुंच सकी थी। मशीन आने के बाद पंप की सफाई होगी और फिर उसके बाद नया मोटर लगेगा। इसमें अभी दो दिन और लगने से मंगलवार शाम तक ही रेलवे परिसर एवं कॉलोनी में पानी सप्लाई सुचारु हो सकेगी।
पंप की सफाई के लिए कंप्रेशर मशीन कानपुर से मंगाई है। जो देर रात तक आ जाएगी। इसके बाद पंप की सफाई होगी। हालांकि सुचारु रूप से पानी मंगलवार शाम तक ही मिल सकेगा। फिलहाल वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है। साथ ही नगर पालिका के टैंकरों से कॉलोनी में पानी पहुंचाया जा रहा है। - तेज सिंह, आईडब्ल्यू