फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Was celebrated annually Jodmela

धूूमधाम से मनाया गया सालाना जोड़ मेला

Tue, 06 Sep 2016 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/महंगापुर।
अमर उजाला ब्यूरो/महंगापुर। Updated Tue, 06 Sep 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन
Was celebrated annually Jodmela
mela - फोटो : amar ujala
- कई प्रतियोगिताएं भी हुईं, हैरतअंगेज करतब देख हतप्रभ हुए लोग
विज्ञापन

- पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तराखंड और नेपाल से पहुंचे खिलाड़ी

मंसूरी फार्म गुरुद्वारा में संत बाबा कंडलदास जी को समर्पित सालाना जोड़ मेला संत बाबा गुरनाम सिंह जी के अगुवाई में बड़ी धूमधाम से मनाया गया। लोगों ने गुरुग्रंथ साहिब जी के आगे नतमस्तक होकर गुरवाणी कीर्तन सुना। इस मौके पर गांव की तरफ से एक विशाल खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें यूपी के अलावा पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तराखंड और नेपाल से पहुंचे खिलाड़ियों ने खेलो में प्रतिभाग किया।

खेल मैदान में करीब दो दर्जन कुश्ती पहलवानों ने पहुंचकर जोर आजमाइश की, जिसमें सबसे रोमांचक कुश्ती बसंत थापा नेपाल की रही। जलंधर से पहुंचे मोहम्मद अली ने खेल मैदान में ट्रैक्टर रोककर और शरीर से निकलवाकर दिखाया। वहीं पर अमृतसर से पहुंचे सौरभ ने दोनों बाजुओं के सहारे दो बुलेट बाइकों को एक साथ रोककर दर्शकों को हैरत में डाल दिया। पंजाबी कबड्डी का फाइनल मैच जूनियर टीम में गुरुनानक यूनिवर्सिटी क्लब अमृतसर पंजाब और सिंगपुर यूपी के मध्य खेला गया। जिसमें सिंगपुर यूपी की टीम प्रतिद्वंद्वी टीम को हराकर विजयी रही। विजयी टीम को अकालीदल नेता राय सिह द्वारा 21 हजार रुपये देकर सम्मानित किया। रस्साकसी बमनगर और अमृतसर पंजाब के मध्य हुई, जिसमें बमनगर टीम ने अमृतसर को हराकर जीत हासिल की। विजेता टीम बमनगर को सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष नरेश यादव ने 5100 रुपये देकर सम्मानित किया। सीनियर कबड्डी गुरु अंगद देव जी मालखाड़ा खडूर साहिब पंजाब और मुक्तसर पंजाब के बीच खेला गया। कबड्डी में प्रथम विजेता गुरु अंगद देव जी मालखाडा खडूर साहिब को 51 हजार रुपये और ट्रॉफी, द्वितीय अमृतसर पंजाब को 31 हजार रुपये और तृतीय टीम को 2100 रुपये दिए गए। जबकि चैलेंजिंग कुश्ती में इरफान बरेली विजेता को 21 हजार रुपये और अमरीक अमृतसर पंजाब को 7000 रुपये का पुरस्कार दिया गया। कबड्डी में प्रथम पुरस्कार महेंद्रा ट्रैक्टर की तरफ से दिया गया है। मुख्य अतिथि संत बाबा गुरुनाम सिंह ने कप और नगद राशि प्रदान की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed