फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   warm welcome to Shaurya Chakra winner Major Abhishek in Lakhimpur

वीरता का सम्मान: लखीमपुर में शौर्य चक्र विजेता मेजर अभिषेक पर बरसाए फूल, युवाओं ने लहराया तिरंगा

Tue, 16 May 2023 03:26 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 16 May 2023 03:26 PM IST
सार

लखीमपुर के मेजर अभिषेक ने वर्ष 2022 में बड़गाम में चले ऑपरेशन के दौरान कई आतंकियों को मार गिराया था। वीरता के लिए हाल ही में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें शौर्य चक्र से सम्मानित किया था। 

विज्ञापन
warm welcome to Shaurya Chakra winner Major Abhishek in Lakhimpur
लोगों का अभिवादन स्वीकार करते मेजर अभिषेक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखीमपुर में शौर्य पदक से सम्मानित हुए मेजर अभिषेक का शहर पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। स्कूली बच्चों समेत समाजसेवी संस्थाओं ने स्वागत किया। शहर के बॉर्डर यानी जलनिगम से मेजर को रोड शो के जरिए शहर के अंदर लाया गया। 

विज्ञापन


रोड शो में मौजूद शहरवासी हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता की जय के नारे लगा रहे थे। एलआरपी चौराहे से जैसे ही मेजर का रोड शो शहर के अंदर दाखिल हुआ, अजमानी पब्लिक स्कूल के बच्चों ने फूल मालाओं से स्वागत किया। पिछले दिनों लखीमपुर के मेजर अभिषेक सिंह को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शौर्य पदक से सम्मानित किया था।

विज्ञापन

कई आतंकियों को किया था ढेर 

मेजर अभिषेक को यह सम्मान वर्ष 2022 में बड़गाम में चले ऑपरेशन के दौरान आतंकियों को मारने पर दिया गया था। अभिषेक अपने काफिले के साथ राजगढ़ होते हुए, ओवरब्रिज से संकटा देवी, हीरालाल धर्मशाला होते हुए बस स्टैंड रोड, विकास भवन होते हुए खीरी रोड स्थित डान बास्को स्कूल में भी आयोजित हो रहे कार्यक्रम का हिस्सा बने। इस रोड शो में सैकड़ों की संख्या में शहरवासी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

सम्मान पाकर गदगद हुए मेजर अभिषेक

मोहल्ला शिवकालोनी निवासी मेजर अभिषेक का सोमवार को शहरवासियों ने भव्य स्वागत किया। शहवासियों के स्नेह और प्यार को देखकर मेजर अभिषेक काफी गदगद दिखाई दिए। 

मेजर अभिषेक ने बताया कि उन्होंने अपनी नर्सरी से इंटर की शिक्षा डान बास्को से की। 2008 में इंटर की परीक्षा पास की थी, आज 15 वर्षों के बाद जब दोबारा स्कूल में आया तो टीचरों का प्यार और स्नेह में किसी तरह का कोई बदलाव नहीं है। इस खुशी को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। कहा कि युवाओं को अपना सपना पूरा करने के लिए लगातार मेहनत करनी चाहिए, सफलता जरूर मिलेगी। मेजर अभिषेक सिंह कर्नल मनोज कुमार पाण्डेय का अपना हीरो मानते थे, और उन्हीं से प्रेरणा लेकर सेना में शामिल हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed