फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   waife

पति ने सरेराह पत्नी की चाकू से काटी नाक, फरार

Thu, 03 Oct 2019 02:55 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 03 Oct 2019 02:55 AM IST
विज्ञापन
waife
मोहम्मदी। दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कराने से नाराज पति ने अपने बड़े भाई की मदद से पत्नी की चाकू से नाक काट दी। इसके बाद पीड़ित महिला ने फिर रिपोर्ट लिखाने के लिए पुलिस को तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
विज्ञापन

गांव मूडा निजाम की रहने वाली लक्ष्मी की शादी पांच वर्ष पूर्व मोहम्मदी कोतवाली के गांव बिचपरी निवासी ब्रज किशोर के साथ हुई थी। महिला ने बताया कि शादी से एक साल तक सबकुछ ठीकठाक रहा। उसके बाद पति दहेज की मांग करने लगा। इसको लेकर विवाद बढ़ गया। पति ने उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया। इस पर उसने पति के खिलाफ दहेज उत्पीडन की रिपोर्ट दर्ज कराई थी और मायके में रहने लगी। कुछ समय पहले उसके (महिला) के पिता की मौत हो गई, जिससे वह बुरी तरह परेशान हो गई। इधर ससुराल वालों ने उससे सुलह समझौता कर लिया। चार माह पूर्व ससुराल विदा करा कर ले आए। महिला का आरोप है कि पति ने अपने बड़े भाई के साथ योजना बनाई। 29 सितंबर को पति ब्रज किशोर अपने बडे भाई के साथ उसे लेकर दिल्ली जाने के लिए घर से निकला। महिला का आरोप है कि गांव के बाहर लगे बीएसएनएल टॉवर के पास पति ने अपने बड़े भाई की मदद से उसकी नाक पर चाकू से वार कर दिया, जिससे वह लहूलुहान हो गई। घटना के बाद पति और जेठ भाग निकला। मौके पर पहुंचे मायके वालों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। बुधवार को पीड़िता अपनी मां के साथ कोतवाली पहुंची। घटना की जानकारी तहरीर प्रभारी निरीक्षक संजय त्यागी को दी। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद सुसंगत धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed