फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Voting in the Collectorate this time exceeds 90 percent

कलक्ट्रेट में गूंजा अबकी बार 90 प्रतिशत पार मतदान

Thu, 10 Feb 2022 12:33 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 10 Feb 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
Voting in the Collectorate this time exceeds 90 percent
मतदाता जागरूक कार्यकर्म में बोलते महानिदेशक एल वेंक्टेश्वर लू - फोटो : LAKHIMPUR
लखीमपुर खीरी। मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए बुधवार को कलक्ट्रेट परिसर में जागरूकता कार्यक्रम हुआ। इसमें मतदाताओं को मतदान अवश्य करने के लिए प्रेरित करते हुए इसका आंकड़ा 90 प्रतिशत पार पहुंचाने की शपथ दिलाई गई। मुख्य अतिथि एवं राज्य ग्राम्य विकास संस्थान महानिदेशक एल. वेंकटेश्वर लू ने डीएम महेंद्र बहादुर सिंह, एसपी संजीव सुमन, सीडीओ अनिल कुमार सिंह, आयोग से नामित प्रेक्षकों की मौजूदगी में स्कूली बच्चों, एनएसएस स्वयंसेवक, एनसीसी कैडेट, शिक्षक एवं अधिकारियों को मतदाता शपथ दिलाई।
विज्ञापन

उन्होंने सभी को निर्भीक होकर धर्म, मूलवंश, जाति, समुदाय, भाषा एवं प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना मताधिकार का प्रयोग करने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि वोट डालने के लिए जागरूकता अभियान का हर एक गांव में हर वोटर तक पहुंचना आवश्यक है। डीएम ने जिले का मतदान प्रतिशत 90 फीसद पार के लक्ष्य को लेकर की गई तैयारियों की जानकारी दी। सीडीओ अनिल कुमार सिंह, डाइट प्राचार्य डॉ. ओपी गुप्ता, डीआईओएस ओपी त्रिपाठी, बीएसए डॉ. लक्ष्मी कांत पांडेय समेत जिला मुख्यालय के एक दर्जन विद्यालयों के शिक्षक शिक्षिकाएं एवं स्कूली बच्चे बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
विज्ञापन

सेल्फी प्वाइंट का शुभारंभ
मुख्य अतिथि ने सेल्फी प्वाइंट का शुभारंभ करते हुए डीएम के साथ फोटो खिंचवाकर लोगों को मतदान दिवस के दिन मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की।
हरी झंडी दिखाकर रवाना की मतदाता जागरूकता रैली
मुख्य अतिथि ने मतदाताओं को जागरूक करने के लिए रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसमें शहर के एक दर्जन विद्यालय छात्र-छात्राएं शामिल हुए। हाथों में मतदाता जागरूकता विषय की तख्तियां लेकर अबकी बार 90 पार, लोकतंत्र का पर्व मनाए, शत-प्रतिशत मतदान कराएं, देश तरक्की तभी करेगा, हर वोटर जब वोट करेगा। संकल्प हमारा कभी न टूटे किसी का वोट कभी न छूटे। सारे काम छोड़ दो सबसे पहले वोट दो। का नारा लगा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed