{"_id":"6aeb726a925311abee0af11a","slug":"volleyball-green-house-won-by-a-nine-point-margin-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1010-189164-2026-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"वॉलीबॉल : ग्रीन हाउस ने नौ अंकों की बढ़त से मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वॉलीबॉल : ग्रीन हाउस ने नौ अंकों की बढ़त से मारी बाजी
Wed, 04 Nov 2026 11:29 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Wed, 04 Nov 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
बॉलीबॉल मैच खेलते खिलाड़ी। स्रोत : विद्यालय
- फोटो : 1
भीरा। वॉलीबॉल कोर्ट पर ग्रीन हाउस के खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया तो येलो हाउस की टीम को नौ अंकों के अंतर से हार का सामना करना पड़ा। ग्लोबल स्कॉलर्स एकेडमी में आयोजित इंटर-हाउस वॉलीबॉल टूर्नामेंट के फाइनल में ग्रीन हाउस ने शानदार खेल दिखाते हुए खिताब अपने नाम कर लिया। मुकाबले में दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने अंक हासिल करने के लिए पूरा जोर लगाया। दमदार सर्विस, सटीक पासिंग और बेहतर तालमेल के बीच मुकाबला रोमांचक बना रहा, लेकिन अंत में ग्रीन हाउस ने बढ़त बरकरार रखते हुए ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया।
अंडर-16 वर्ग की इस प्रतियोगिता में कक्षा नौ से 12 तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। इससे पहले रेड और ब्लू हाउस के बीच पहला मुकाबला हुआ, जिसमें रेड हाउस ने चार अंकों से जीत दर्ज कर अगले दौर में जगह बनाई। इसके बाद रेड और येलो हाउस के बीच सेमीफाइनल मुकाबला खेला गया। फाइनल में ग्रीन और येलो हाउस की टीमें आमने-सामने थीं।
मैच में रेफरी की भूमिका पीटीआई लोकेश कुमार ने निभाई। टूर्नामेंट का संचालन सीनियर कोऑर्डिनेटर शिवम वर्मा और हाउस इंचार्ज शैलेश प्रजापति ने किया। प्रधानाचार्य वीपीएस कठेरिया ने विजेता टीम को ट्रॉफी देकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।