{"_id":"1010d1502009e7177b700395d24f7453","slug":"vittvihin-evaluate-teachers-boycott-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वित्तविहीन शिक्षकों का मूल्यांकन बहिष्कार जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वित्तविहीन शिक्षकों का मूल्यांकन बहिष्कार जारी
लखीमपुर खीरी।
Updated Mon, 06 Apr 2015 07:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकार के रवैया से असंतुष्ट वित्तविहीन शिक्षक महासंघ, माध्यमिक शिक्षक संघ शर्मा गुट और पांडे गुट ने सोमवार को भी मूल्यांकन कार्य का बहिष्कार किया। दोनों मूल्यांकन केंद्रों पर धरना-प्रदर्शन किया।
धरना-प्रदर्शन के दौरान चंदेल गुट के जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश यादव ने कहा कि सरकार के साथ वार्ता चल रही है कई बिंदुओं पर सकारात्मक आश्वासन मिला है, लेकिन जब तक सरकार स्पष्ट घोषणा नहीं करती तब तक विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। धरनास्थल पर अशोक सिंह, देवेंद्र सिंह, अरुणयादव, राजनाथ यादव और अनूप गुप्ता आदि उपस्थित थे।
इसके अलावा वित्तविहीन शिक्षक महासभा के कार्यकर्ताओं ने भी दोनों जगहों पर प्रदर्शन किया। इन लोगों ने कहा कि जब तक सरकार मानदेय दिए जाने की घोषणा नहीं करती उनका मूल्यांकन बहिष्कार जारी रहेगा। धरना प्रदर्शन में इस संगठन के जिलाध्यक्ष कुलवंत सिंह चीमा, जिलामंत्री रविंद्र श्रीवास्तव, हौसला प्रसाद मिश्रा, रामकृष्ण मिश्रा, और शर्मा गुट के लवकुश शुक्ला तथा टीडी सिंह आदि शामिल थे।