फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Vinod from BJP, Ramsaran from SP and Anurag from Action Party filed nominations.

भाजपा से विनोद, सपा से रामसरन और निर्दलीय तौर पर अनुराग ने नामांकन कराया

Fri, 28 Jan 2022 11:40 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jan 2022 11:40 PM IST
विज्ञापन
Vinod from BJP, Ramsaran from SP and Anurag from Action Party filed nominations.
नामांकन पत्र दाखिल करते भाजपा प्रत्याशी विनोद शंकर अवस्थी - फोटो : LAKHIMPUR
लखीमपुर खीरी। विधानसभा चुनाव के चौथे चरण मेें मतदान के लिए नामांकन पत्रों को जमा करने के दूसरे दिन शुक्रवार को भी तीन प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र जमा किए हैं। धौरहरा विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी विनोद शंकर अवस्थी ने नामांकन किया है, जबकि श्रीनगर विधानसभा से सपा प्रत्याशी रामसरन ने नामांकन पत्र जमा किया है। मोहम्मदी विधानसभा से एक्शन पार्टी के प्रत्याशी अनुुराग सारथी ने नामांकन कराया है। इसके अलावा कई संभावित उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र खरीदे हैं।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सभी आठों विधानसभा के लिए चिह्नित कोर्ट रूम में निर्वाचन अधिकारी व सहायक निर्वाचन अधिकारी नामांकन पत्र जमा करने के लिए अपनी सीटों पर नियत समय से मुस्तैद हो गए। इसके बाद प्रत्याशियों के आने का इंतजार होता रहा। दोपहर में करीब 12 बजे धौरहरा से भाजपा प्रत्याशी विनोद शंकर अवस्थी अपने प्रस्तावक सहित नामांकन कराने न्यायालय उप संचालक चकबंदी पहुंचे, जहां पर निर्वाचन अधिकारी धीरेंद्र सिंह के समक्ष नामांकन पत्र जमा किया।
विज्ञापन

इसके बाद करीब एक बजे श्रीनगर विधानसभा से सपा प्रत्याशी रामसरन अपने प्रस्तावक के साथ नामांकन पत्र जमा करने के लिए न्यायालय अतिरिक्त मजिस्ट्रेट पहुंचे, जहां निर्वाचन अधिकारी विनीत कुमार उपाध्याय के समक्ष नामांकन पत्र जमा किया। इसके बाद करीब 1.30 बजे मोहम्मदी विधानसभा से एक्शन पार्टी के प्रत्याशी अनुराग सारथी अपने प्रस्तावक के साथ नामांकन कराने के लिए न्यायालय जिला मजिस्ट्रेट पहुंचे, जहां निर्वाचन अधिकारी पंकज कुमार श्रीवास्तव के समक्ष नामांकन पत्र जमा किया। अब तक दो दिनों में कुल छह प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र जमा किए हैं, जिसमें भाजपा के तीन, एक सपा, एक एक्शन पार्टी व एक निर्दलीय प्रत्याशी शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विनोद पर आचार संहिता के उल्लघंन का दर्ज है मामला
धौरहरा विधानसभा से पहली बार चुनाव लड़ रहे भाजपा प्रत्याशी विनोद शंकर अवस्थी पर 22 जनवरी, 2022 को चुनाव प्रचार के दौरान आचार संहिता के उल्लंघन व कोविड 19 महामारी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज हुई थी। उन्होंने इसका जिक्र शपथ पत्र में किया है। विनोद के पास 3,59,600 रुपये नकद हैं। जबकि इनके चार बैंक खातों में करीब 15 हजार रुपये जमा हैं। 1.35 लाख कीमत का 30 ग्राम सोना है। 1.25 लाख कीमत का रिवाल्वर है। करीब 95 लाख कीमत की कृषि भूमि है, जबकि कुल अचल संपत्ति की कीमत करीब 2.04 करोड़ है। वहीं केसीसी पर 3.26 लाख रुपये लोन भी ले रखा है। पेशे से अध्यापक रहे हैं। शैक्षिक योग्यता परास्नातक है।
रामसरन के पास एक लाख की नकदी, पत्नी के पास दो लाख
श्रीनगर विधानसभा से सपा प्रत्याशी रामसरन द्वारा नामांकन पत्र के साथ जमा किए शपथ पत्र के मुताबिक उनके पास एक लाख रुपये नकद हैं, जबकि इनकी पत्नी श्यामा देवी के पास दो लाख रुपये नकद हैं। जबकि इनके दो आश्रितों के पास भी 50-50 हजार की नकदी है। रामसरन के दो बैंक खातों में आठ हजार रुपये जमा हैं, जबकि पत्नी के खाते 10 हजार रुपये हैं। 14 लाख कीमत की इनोवा कार और 3.50 लाख कीमत की पिकअप है। 5.50 लाख कीमत का सोना चांदी है, जबकि इनकी पत्नी के पास भी 15 लाख कीमत के जेवरात हैं। जबकि इनके आश्रितों के पास भी पांच लाख कीमत के आभूषण हैं। रामसरन के पास कृषि भूमि समेत अचल संपत्ति 8.50 करोड़ की है, पत्नी के नाम पर भी 80 लाख कीमत की अचल संपत्ति है। रामसरन व उनकी पत्नी पर केसीसी का 7.50 लाख रुपये बकाया है। आय के स्रोत में कृषि, पेट्रोल पंप व पेंशन दिखाई है। शैक्षिक योग्यता स्नातक (बीकॉम) है।

मोहम्मदी विधानसभा से एक्शन पार्टी के प्रत्याशी अनुराग सारथी मूल रूप से जनपद सीतापुर निवासी हैं। इनके शपथ पत्र के मुुताबिक 50 हजार रुपये नकद है, जबकि पत्नी के पास 20 हजार रुपये नकद हैं। बैंक खातों में करीब 3.80 लाख रुपये जमा हैं। 13 लाख कीमत की कार है। तीन लाख कीमत का छह तोला सोना है, जबकि पत्नी के पास चार लाख कीमत का आठ तोला सोना है। 50 लाख कीमत की अचल संपत्ति भी है। व्यवसाय में प्रिटिंग व ठेकेदारी दर्शाया है। शैक्षिक योग्यता स्नातक है।

नामांकन पत्र जमा करने जाते एक्शन पार्टी प्रत्याशी अनुराग सारथी

नामांकन पत्र जमा करने जाते एक्शन पार्टी प्रत्याशी अनुराग सारथी- फोटो : LAKHIMPUR

अपना नामांकन पत्र दाखिल करते सपा प्रत्याशी राम सरन

अपना नामांकन पत्र दाखिल करते सपा प्रत्याशी राम सरन- फोटो : LAKHIMPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed