फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Villagers will also be able to deposit electricity bills on committees

समितियों पर बिजली बिल भी जमा कर सकेंगे ग्रामीण

Sun, 01 Aug 2021 12:51 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 01 Aug 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
Villagers will also be able to deposit electricity bills on committees
माइक्रो एटीएम से लैस हुईं पैक्स की सभी सहकारी समितियां
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी। पैक्स की सहकारी समितियों को माइक्रो एटीएम उपलब्ध करा दिए गए हैं, जिससे ग्रामीण व किसान बिजली का बिल भी जमा कर सकेंगे। इसके अलावा मुद्रा प्रेषण का कार्य भी किया जा सकेगा।
माइक्रो एटीएम के संचालन के लिए समितियों के सचिवों/कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया गया है। एआर कोआपरेटिव सूर्य नारायण मिश्रा ने बताया कि कुल 131 सहकारी समितियों करे माइक्रो एटीएम उपलब्ध करा दिए गए हैं। इसके प्रयोग के लिए संबंधित कर्मचारियों को आवश्यक प्रशिक्षण भी दिया गया है। ताकि माइक्रो एटीएम का प्रभावी ढंग से प्रयोग कर सकें।
विज्ञापन

एक मुश्त समाधान योजना का दिसंबर तक मिलेगा लाभ
सहकारी समितियों के बकाएदार किसान अब दिसंबर 2021 तक एक मुश्त समाधान योजना का लाभ प्राप्त कर सकते हैं, जिससे पहले यह समय सीमा जून तक थी। एआर कोआपरेटिव सूर्य नारायण मिश्रा ने बताया कि समय सीमा बढ़ाए जाने से बकाएदार किसान सुगमता से बकाया अदा कर सकते हैं। ओटीएस के तहत किसानों को ब्याज में छूट दी जाएगी, जिसकी जानकारी संबंधित समितियों से कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed