{"_id":"61e861de425af9682b7144e8","slug":"villagers-furious-over-closing-the-railway-gate-tehsildar-explained-lakhimpur-news-bly473045739","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे फाटक बंद करने पर भड़के ग्रामीण, तहसीलदार ने समझाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे फाटक बंद करने पर भड़के ग्रामीण, तहसीलदार ने समझाया
विज्ञापन
पलियाकलां। भीरा थाना क्षेत्र के बोझवा में ठोकर नंबर एक के पास आपातकालीन रेलवे क्रॉसिंग बंद करने की सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों ने हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर तहसीलदार भी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों व रेलवे के अधिकारियों से वार्ता के बाद कार्य को रुकवाया है।
बोझवा ठोकर नंबर एक जाने वाले रास्ते पर पड़ने वाली आपातकालीन रेलवे क्रॉसिंग को पारकर ग्रामीण अपने खेतों को जाते हैं। मटैहिया, बोझवा, कचनारा व दौलतापुर के भारी संख्या में ग्रामीणों की जमीनें रेलवे लाइन पार पड़ती हैं। इस पर वह गन्ना, गेहूं, सरसों समेत अन्य फसल बोते हैं। बुधवार को रेलवे क्रॉसिंग पर दोनों तरफ खाई खोदकर रेलवे द्वारा बंद कराए जाने की सूचना पर कई गांवों के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और रास्ता बंद किए जाने का विरोध किया। तहसीलदार आशीष कुमार सिंह सूचना पर पहुंचे और रेलवे अधिकारियों से वार्ता की।
तहसीलदार आशीष कुमार सिंह ने बताया कि रेलवे के अधिकारियों से वार्ता के बाद कार्य को रुकवा दिया गया है। आगे वार्ता के बाद निर्णय लिया जाएगा कि मामले में क्या किया जाए। फिलहाल फाटक को बंद नहीं कराया गया है।